विराट-अनुष्का ने खुद खोलें अपने रातों के राज, बताया कितने बजे तक जागते है और क्या-क्या करते हैं?

Virat Kohli And Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में है। ऐसे में हाल ही में जब दोनों को एक ही इवेंट में सपोर्ट किया गया, तो इस दौरान दोनों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें की गई। वही दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान विराट कोहली ने कहा कि- वह पहले पार्टीज में ड्रिंक लेने के बाद रात भर डांस करते थे। वही अनुष्का ने विराट के राज खोलते हुए कहा कि- विराट को सिंगिंग और डांसिंग काफी पसंद है। साथ ही उन्होंने बताया- पहले की तुलना में अब वह दोनों जल्दी सो जाते हैं, अब दोनों को रात 3:00 बजे तक जगने में कोई दिलचस्पी नहीं होती।

Virat Kohli And Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने खुले विराट के राज

दरअसल हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। इस दौरान जब उसने पूछा गया कि- दोनों में से कौन डांस फ्लोर पर ज्यादा मस्ती धमाल करता है? तो इसके जवाब अनुष्का ने तुरंत कहा कि- डांस फ्लोर पर सिर्फ विराट का ही कब्जा रहता है, क्योंकि विराट को गाने का और डांस करने का बहुत ज्यादा शौक है। इस दौरान विराट खुद का ही नाम लेते नजर आए और कहा कि जब वह ड्रिंक कर लेते थे, तो पूरी रात डांस करते थे।

Virat Kohli And Anushka Sharma

whatsapp channel

google news

 

विराट कोहली ने कहा कि- अब मैं ड्रिंक नहीं करता, लेकिन पहले जब मैं किसी पार्टी में जाता था तो दो-तीन ड्रिंक के बाद तो मैं डांस फ्लोर पर रुकता ही नहीं था। मुझे किसी चीज की परवाह नहीं होती। खैर यह सब पहले की बातें हैं। अब ऐसा नहीं होता। अब हमें रात 3:00 बजे तक जगना बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं अनुष्का ने कहा कि अब हम रात 9:30 बजे तक अपने बेड पर होते हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma

विराट की इस आदत पर फिदा हुई थी अनुष्का शर्मा

इस दौरान अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तारीफ की। अनुष्का ने कहा कि विराट कोहली की मेमोरी बहुत ज्यादा शार्प है। वह कुछ नहीं भूलते। डेट करने से पहले मैं विराट की इसी खासियत से काफी ज्यादा इंप्रेस हुई थी। मैंने तभी सोच लिया था कि उनकी यह आदत मुझे आगे जाकर काफी मदद करेगी। बता दे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी।

Virat Kohli And Anushka Sharma

शादी के 3 साल बाद उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था। मां बनने के बाद जहां अनुष्का शर्मा फिल्मों से गायब हो गई थी, तो वहीं अब वह जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिल्म के साथ एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी करने वाली है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करती नजर आएंगी।

Share on