Anupamaa Serial: अनुपमा सीरियल में आना वाला है बड़ा ट्वीस्ट, बड़े अच्छे लगते है 2 के एक्टर की होने वाली है एंट्री

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 31 जनवरी 2024, 9:33 अपराह्न

Aman Maheshwari Entry In Anupamaa Serial: स्टार प्लस के टीवी शो अनुपमा ने बीते काफी लंबे समय से टीआरपी की रैंकिंग में अपनी पकड़ बनाई हुई है। अनुपमा सीरियल में हर दिन आते ट्वीस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में जहां एक ओर सीरियल में अनुपमा की मजबूत इमेज के जरिए समाज में महिलाओं की बढ़ती मजबूत छवि और उनके बदलते दायरे को दर्शाया जा रहा है। तो वही सीरियल के बाकी किरदार भी अलग-अलग तरह से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं अब अनुपमा सीरियल में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल शो में एक नया ट्रैक आएगा, जिसके साथ एक नए किरदार की एंट्री होगी।

अनुपमा सीरियल में जल्द होगी नए किरदार की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही अनुपमा सीरियल में अमन महेश्वरी कि एक नए किरदार के तौर पर एंट्री होने वाली है। अमन महेश्वरी सीरियल में कौन सा नया ट्वीस्ट लाते हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दे अमन महेश्वरी इससे पहले मीत” बदलेगी दुनिया की रीत, बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे सुपर हिट शो में नजर आ चुके हैं।

ऐसे में जहां अनुपमा सीरियल में आने वाले नए ट्रैक में अमन महेश्वरी की एंट्री होगी, तो वहीं उनकी एंट्री से कौन सा नया तहलका मचायेगा ये अभी क्लीर नहीं है। सूत्रों की माने तो अनुपमा सीरियल का नया ट्रैक अनुज और अनुपमा के अलग होने पर आधारित होगा। पाखी दोनों के बीच की दूरियों को खत्म करने की कोशिश करेगी, लेकिन परिवार के बाकी सदस्य दोनों को अलग करने की जुगत में जुटे हुए हैं।

ऐसे में जहां एक ओर अनुज यह साफ कर चुका है कि वह जल्द ही अनुपमा की जिंदगी में वापसी करेगा, तो वही माया उसे रोकने के लिए नए हथकंडे अपनाती नजर आएगी। आने वाले हफ्तों में अनुपमा सीरियल में कई नए ट्विस्ट एंड दर्न आने वाले हैं। इन सभी के बारे में जानने के लिए और अनुपमा सीरियल का पूरा लुत्फ उठाने के लिए आपको शो के इस हफ्ते के सभी एपिसोड देखने होंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।