12वीं फेल आलिया भट्ट बेटी को बनायेंगी साइंटिस्ट, जाने क्या हैं राहा कपूर को लेकर एक्ट्रेस का फ्यूचर प्लान?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 जुलाई 2023, 6:08 अपराह्न

आलिया भट्ट से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बेटी से जुड़े कुछ सवाल किए गए तो आलिया भट्ट ने कहा कि वह एक आम मां की तरह ही अपनी बेटी से छोटी-छोटी इच्छाएं रखती है।

Alia Bhatt On Raha Kapoor Future Plan: आलिया भट्ट और रणबीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खासा चर्चाओं में छाए हुए हैं। दोनों इस फिल्म ,का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वही उनकी इस फिल्म के आने से पहले दोनों की एजुकेशन, स्कूल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस दौरान हाल ही में जब आलिया भट्ट से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बेटी से जुड़े कुछ सवाल किए गए तो आलिया भट्ट ने कहा कि वह एक आम मां की तरह ही अपनी बेटी से छोटी-छोटी इच्छाएं रखती है।

वही जब उनसे बेटी रहा कपूर के फ्यूचर प्लान को लेकर सवाल किया गया कि- वह अपनी बेटी रहा कपूर को फ्यूचर में क्या बनाना चाहती है? तो इसके जवाब में आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर फैंस उस पर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

बेटी को साइंटिस्ट बनाना चाहती हैं आलिया भट्ट

दरअसल आलिया भट्ट ने कहा कि- जब मैंने अपनी बेटी को देखा तो मैंने कहा- बेटा तू तो साइंटिस्ट ही बनेगी। आलिया यह बोलकर स्माइल करने लगी। वही इस दौरान आलिया की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से तालियां बजाने और हुटिंग करने लगे। आलिया के इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस के रिएक्शन काफी मिले-जुले हैं। इस दौरान कोई यह कहता नजर आ रहा है कि आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा- मैडम वहां पर नेपोटिज्म नहीं चलता? तो वही एक ने लिखा- करण जौहर ने वहां उसके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और आप इसे साइंटिस्ट बनाना चाहती है।

वही इस दौरान आलिया भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि- पहले वह अपने काम को लेकर काफी डेडीकेटेड थी। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ ज्यादा टाइम नहीं स्पेंड कर पाती थी। अपनी हेल्थ, नींद और अन्य चीजों में भी उन्हें काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब रणवीर और राहा के आने के बाद उनकी सोच बदल गई है। उनका कहना है कि- अब मेरे पति है, मेरी बेटी है और जब मैं फैमिली के साथ हूं, तो फोन का इस्तेमाल नहीं करती। आलिया ने कहा कि- राह के आने के बाद वह फैमली टाइम को ज्यादा अहमियत देती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।