‘Oh My God-2’ फिल्म को सेंसर बोर्ड ने नहीं दिया सर्टिफिकेट, सामने आई वजह; जानें डिटेल

Oh My God-2 Film: भगवान और भक्त के खास रिश्ते की झलक दिखलाती अक्षय कुमार के फिल्म ओ माय गॉड का सीक्वल ओ माय गॉड दो बीते कई दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वही सावन के पावन महीने में रिलीज हुआ इस फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में जो लोग इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड है, उनके लिए एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने उन्हें बड़ा झटका दिया है। बता दे कि सेंसर बोर्ड ने ओ माय गॉड को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है।

ओ माय गॉड की रिलीज पर लगी रोक

अक्षय कुमार की बहू मोस्ट अवेटेड फिल्म ओ माय गॉड 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भी भेजा है। फिल्म साल 2012 में आई ओ माय गॉड का सीक्वल है। इस फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे, लेकिन अब 10 साल के अंतराल के बाद आ रही ओ माय गॉड 2 रिलीज से पहले विवादों में नजर आ रही है।

क्या है ओ माय गॉड 2 फिल्म की कहानी

बात ओ माय गॉड 2 फिल्म की कहानी की करें तो बता दें कि जहां इसके पहले पार्ट की कहानी नास्तिक कांजी लाल मेहता पर आधारित थी, तो वही ओ माय गॉड 2 की कहानी आस्तिक कांति शरण मुद्गल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। टीचर में दिखाया गया है कि भगवान अपने भक्तों में कभी अंतर नहीं करते। फिल्म का टीजर सही में बेहद कमाल का है। यही वजह है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म के विवादों में घिरने के बाद इसके रिलीज को लेकर सनसनी बन गई है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

Share on