‘सावन आए तुम ना आए’; दुल्हन बनकर किसका इंतजार कर रही अक्षरा सिंह, देखें विडियो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:32 अपराह्न

Akshara singh wedding: अक्षरा सिंह नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमें वह दुल्हन बन किसी का इंतजार करते नजर आ रही है।

Akshara singh wedding: भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह आजकल सोशल मीडिया की भी क्वीन हो गई है। अक्षरा सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने नए-नए वीडियो से छाई रहती है। आज अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक छा गया है। ऐसे में अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके नए-नए वीडियो को लेकर उनके फैन उत्सुक रहते हैं । इसी को लेकर अक्षरा सिंह नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमें वह दुल्हन बन किसी का इंतजार करते नजर आ रही है। आइए जानते हैं इस वीडियो के पीछे का राज।

अक्षरा  सिंह ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें वह साउथ इंडियन साड़ी पहनी हुई है, जिसमें उनका लुक काफी सादगी भरा लग रहा है। इनके मांग में सिंदूर, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाया हुआ लूक  आप देख सकते हैं। बता दें कि हरी चूड़ियां सावन में महिलाएं पहना करती है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-  “हर बूंद बरसात की, मुझे अपना बना लेती है, हर आहट ज़मीन की, मुझे खुदा बना लेती है।मौसम बदलते रहें, पर दिल स्थिर रहे यहाँ, ये ख्वाबों की दुनिया, बहारों का आयाम है सबसे अनोखा मौसम यहाँ।”

 Akshara singh wedding

दुल्हन बनी अक्षरा सिंह

इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है जिसका धुन है-  सावन आए तुम ना आए, तुम बिन तरसे मोरा जिया, तुम बिन तरसे मोरा जिया, सजना… इस वीडियो के धुन और वीडियो में पहने अक्षरा सिंह की ड्रेस को देखकर ऐसा लग रहा है कि अक्षरा सिंह दुल्हन की तरह सज अपने साजन का इंतजार कर रही है। आखिर उनका आने वाला साजन कौन है? हालांकि इस बात का खुलासा अक्षरा सिंह तो नहीं किया पर इस वीडियो में बजते धुन और अक्षरा सिंह की के परिधान को देखकर ऐसा कह सकते हैं कि अक्षरा सिंह अपने सजना का इंतजार कर रही है ।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

आप शादी करने जा रही हो क्या ?(Akshara singh wedding)

इस वीडियो को देख इन के फैंस तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ फ्रेंड्स कर रहे हैं कि क्या आप शादी करने जा रही हो?, कुछ ने लिखा जरूर लड़के वाले देखने आए होंगे, वही कोई फैंस अक्षरा सिंह को सीता माता के रोल के लिए परफेक्ट बता रहा है। उनके फैंस के कमेंट को देखें तो उनके सारे फ्रेंड अक्षरा सिंह के शादी कराने को लेकर काफी बेताब नजर आ रहे हैं।  आने वाले दिनों में देखना होगा कि अक्षरा सिंह कब और किससे शादी रचाती है।

ये भी पढ़ें- पवन सिंह और मोनालिसा का सुहागरात वीडियो हुआ वायरल, छुप-छुप कर अक्षरा सिंह झाँकती दिखी

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।