अक्षरा सिंह ने लगाई गंगा में डुबकियां, तो लोगों ने कहा- 5 पवन सिंह के नाम की भी लगा लो!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:35 अपराह्न

Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन का टाइटल अपने नाम कर चुकी अक्षरा सिंह इन दिनों पूरी तरह से भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रही है। इस कड़ी में वह देश के कई अलग-अलग हिस्सों में मंदिरों मैं भगवान के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने जा रही हैं। हाल ही में अक्षरा केदारनाथ में बाबा भोले का आशीर्वाद लेने पहुंची, जहां उन्होंने केदारनाथ धाम में माथा टेकने से पहले अक्षरा सिंह ने हरिद्वार में गंगा में स्नान किया, जिसका वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का वीडियो

अक्षरा सिंह ने गंगा स्नान के अपने इस वीडियो को अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अक्षरा सफेद सूट पहने गंगा मैया की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। वह गंगा में डुबकी लगाते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर रही है। इस दौरान उन्होंने सूरज को जल भी चढ़ाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- हर-हर गंगे… गंगा स्नान कर अक्षरा खुद को पोस्ट में सौभाग्यशाली बताती भी नजर आई।

एक्ट्रेस का यह वीडियो देख जहां कुछ फैंस ने उन्हें बधाइयां दी, तो वहीं कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते भी नजर आए। दरअसल इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक फिर अक्षरा सिंह को पवन सिंह के नाम पर ट्रोल किया गया। इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- 5 डुबकी पवन सिंह के नाम की भी लगा लो, तो दोनों के पाप एक साथ खत्म हो जाएंगे। तो वही एक यूजर ने कहा- आंटी का सारा मेकअप उतर गया।

वह इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करता भी नजर आया। उसने लिखा- हर हर गंगे नाम की पवन सिंह की एक फिल्म आ रही है, आप उसे जरूर देखना। बता दे अक्षरा सिंह को पवन सिंह के नाम पर कई बार ट्रोल किया जाता है और ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ साल पहले तक दोनों का रिश्ता काफी गहरा था। इतना ही नहीं उस दौर में दोनों के लव अफेयर के चर्चे काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रह चुके हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।