अक्षरा सिंह को सता रही पुराने प्यार की याद, सफर के दौरान कुछ यू छल्का एक्ट्रेस का दर्द; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:35 अपराह्न

Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाई में है। दरअसल अक्षरा अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट को अपने फैंस के साथ साझा करती है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने केदारनाथ धाम की तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस को यह बताया था कि वह बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने केदारनाथ गई थी। इस दौरान उन्होंने बाबा का आशीर्वाद भी लिया और काफी मस्ती भी की।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया वीडियो

हाल ही में अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक बार फिर उनकी जिंदगी में मिले धोखे का जिक्र करती नजर आ रही है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह ट्रेन में खिड़की पर बैठी हुई बाहर का मौसम निहार रही है। इस दौरान उन्होंने बेहद सिंपल लुक जारी किया है और पूरे वीडियो में वह काफी गंभीर लुक में नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘जिहाले मस्ती मुकुंद रंजिश’ गाना बज रहा है।

अक्षरा के इस पोस्ट पर कुछ लाइनें भी लिखी हुई नजर आ रही है, जिनमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत धोखे खाए हैं, लेकिन कभी किसी को धोखा नहीं दिया…। अक्षरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस पर कमेंट करने वालों की भरमार लग गई है। महज 19 घंटे में अक्षरा सिंह के इस वीडियो को 27000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जहां वीडियो पर प्यार बरसाने वालों की भी कमी नहीं है, तो वही कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने एक बार फिर पवन सिंह का नाम लिया है। इस दौरान कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- धोखा तो पवन सिंह ने दिया है। तो वहीं एक ने कहां- आप पीछे का छोड़ बस आगे बढ़ते जाइये अक्षरा…।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।