भोजपुरी छोड़ पंजाबी सरदारी बनी अक्षरा सिंह, Video देखते ही आप थाम लेंगे अपनी सांसे

Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन, फैशन क्वीन जैसे टाइटल अपने नाम कर चुकी अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव नजर आ रही हैं, जहां वह हर दिन अपने स्टाइल और अपने अभिनय का कौशल देखा फैंस के दिल को धड़का रही हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे लेकर फैंस की धड़कन तेज हो गई। वहीं कुछ लोगों को इस बात की चिंता भी सताने लगी कि क्या अक्षरा सिंह के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने का मन बना लिया है। अक्षरा का ये धमाकेदार पंजाबी वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं लोगों ने इस पर सवालों की बौछार करना भी शुरू कर दिया है।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया वीडियो

बता दे अक्षरा सिंह ने अपने इस नए वीडियो को खुद अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह की खूबसूरती किसी का भी दिल लूट लेने के लिए काफी है। अक्षरा के इस वीडियो को महज 14 घंटे में 36000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट करने वालों की भी भरमार लगी हुई है।

अक्षरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एक नई सी लड़की पुराने खयालातों की…। ऐसे में अक्षरा के इस कैप्शन से आप भी समझ गए होंगे के अक्षरा के दिल को यह गाना, यह लहंगे वाला लिबास किस कादर छू गया है। अक्षरा को एथेनिक लुक बेहद पसंद है, यही वजह है कि जब भी वह एथनिक लुक में नजर आती है तो उनकी अदाएं उनके फैंस का दिल लूट लेती है।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए हर किसी ने उनके हुस्न, उनके जलवे और उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। वहीं इस दौरान कमेंट सेक्शन में कुछ लोग अक्षरा को अब शादी करने की सलाह देते भी नजर आ रहे हैं। बता दे अक्षरा सिंह ने अपने इस वीडियो में ब्राइडल लहंगा डाला हुआ है। वही बैकग्राउंड में पंजाबी गाना सरदारनी बज रहा है, जिस पर अक्षरा अपने सरदार की तारीफ करती नजर आ रही है।

whatsapp channel

google news

 
Share on