पवन सिंह को छोड़ Akshara Singh इस शक्स के आगे-पीछे करते दिखी, बोली सैयां जी की ‘अखियां घायल करे’, देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:35 अपराह्न

Akshara Singh Song Ankhiyan Ghayal Kare: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म और अपकमिंग गानों को लेकर लगातार खबरों में छाई हुई है। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना अखियां घायल करे रिलीज हुआ था, जिसमें वह अपने प्रेमी की अदाओं का बखान करती नजर आई थी। हालांकि अक्षरा का यह रोमांटिक अंदाज उनके भोजपुरी फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। यही वजह है की यह गाना यूट्यूब पर भी व्यूज के मामले में काफी स्लो चल रहा है।

अक्षरा की अंखियों ने नहीं किया फैंस को घायल!

हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना अखियां घायल करे रिलीज हुआ। इस गाने को अक्षरा सिंह ऑफिशल युटुब चैनल पर रिलीज किया गया है, लेकिन अक्षरा अपने इस गाने से फैंस के दिलों को नहीं जीत पाई है। बता दे इस गाने को मनोज मतलबी और संगीतकार घुंगरू ने तैयार किया है। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने यह कहा था कि यह काफी रोमांटिक है और आज के यूथ को काफी पसंद आएगा। कलाकार होने के नाते मैं यूथ के लोगों के लिए ही इस तरह के गाने लाती हूं और लोगों का मनोरंजन करने में विश्वास रखती है।

अक्षरा ने आगे यह भी कहा था कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री आज तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसमें कलाकारों के साथ-साथ श्रोताओं का भी बराबर योगदान है। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में ऑडियंस की महत्वपूर्ण भूमिका का भी जिक्र किया था। ऐसे में अपने इस नए गाने अखियां घायल करे को लेकर अक्षरा सिंह ने जितना बखान किया था वह उनके फैंस को इसमें नजर नहीं आ रहा, यही वजह है कि यह गाना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

बता दे अक्षरा सिंह का यह नया गाना अखियां घायल कर एक-दो दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे सिर्फ 30,000 लोगों ने ही देखा है। वहीं इसे पसंद करने वालों की संख्या का आंकड़ा तोड़ दो हजार से नीचे सिमटा हुआ है। इस आंकड़े से यह साफ जाहिर होता है कि अक्षरा का यह गाना लोगों के दिलों पर कुछ खास जगा नहीं बना पाया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।