एक्टिंग छोड़ Akshara Singh चलाने लगीं ई-रिक्शा, लोगों से पूछा-‘चलोगे गोरखपुर’? देखें Video

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है और हर दिन अपने मजेदार वीडियो साझा कर फैंस का भरपूर मनोरंजन भी कर रही है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह रिक्शा चलाती हुई नजर आ रही है। अक्षरा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद जहां कुछ फैंस उनसे तरह-तरह के सवाल करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं।

सड़क पर क्यों रिक्शा चला रही है अक्षरा सिंह (Akshara Singh Viral Video)

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में गिनी जाती है। अक्षरा सिंह की फिल्में और उनके गाने रिलीज के साथ ही सुपरहिट की लिस्ट में शुमार हो जाते हैं। अक्षरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ग्रीन कलर की साड़ी में रिक्शा चलाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘चलोगे मेरे टोटो में घूमने, हम फ्यूल और बैटरी सेव कर रहे हैं…’

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपनी इस वीडियो को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दे यह वीडियो अक्षरा सिंह की मस्ती का है, जिसमें वह सड़क पर सिर्फ ई-रिक्शा चला ही नहीं रही, बल्कि लोगों से पूछ भी रही है- ‘चलो गोरखपुर भ्रमण करने चलो… कोई बैठना चाहता है मेरे साथ, वो भी बिना चाबी का’

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने बंद कमरे में निरहुआ के साथ की जबरदस्ती, Video देख लोगों ने कहा- जान लेबू का?

whatsapp channel

google news

 

इसके बाद वीडियो में दो लोग अक्षरा सिंह के रिक्शे को पीछे से धक्का देते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं- मैम धक्का लगाते हुए थक गए…। अक्षरा का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर काफी मजेदार अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- हमें भी बिठा कर ले चलो…। एक ने कहा- हे भगवान इस लड़की का दिमाग…। तो वहीं कुछ लोग चुलबुली अक्षरा जैसे कमेंट भी करते नजर आए।

ये भी पढ़ें- Akshara Singh Romance Video : अक्षरा सिंह ने निरहुआ के साथ आधी रात को चोरी-छिपे किया जमकर रोमांस, देखें Viral Video

Share on