अक्षरा सिंह ने कहा- प्यार एक धोखा है, आखिर किसकी तरफ है मैडम का इशारा; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:35 अपराह्न

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों हर जगह छाई हुई है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर जगह अक्षरा सिंह के ही चर्चे हैं। वही हाल ही में अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल ‘प्यार एक धोखा है’ रखा गया है। इस गाने ने यूट्यूब पर लांच के साथ ही धमाल मचा दिया है। इस गाने में जिस अंदाज में अक्षरा सिंह अपनी अदाओं के साथ फैंस के दिलों को जितती नजर आ रही ,है उसे देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। बता दे इस गाने को 2 दिन पहले यानी 27 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। वहीं अब तक इस धमाकेदार गाने को कई मिलियन लोग देख चुके हैं।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का वीडियो

अक्षरा सिंह के नए गाने प्यार एक धोखा है ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में अक्षरा सिंह जबरदस्त अंदाज में रैप करती नजर आ रही है। बता दे इस गाने को अक्षरा सिंह पर ही फिल्माया गया है। वहीं इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं और इसे म्यूजिक विकी बॉक्स ने दिया है। अक्षरा सिंह के इस धमाकेदार गाने को खुशबू तिवारी ने कंपोज किया ।है ऐसे में इसकी पूरी कास्ट टीम काफी जबरदस्त है। अक्षरा सिंह का यह गाना यूट्यूब पर आने के साथ ही छा गया है।

वही अक्षरा के इस नए गाने पर कमेंट करने वालों की भी भरमार लगी हुई है। जहां एक ओर इस गाने में अक्षरा सिंह के बोल्ड अवतार को भारी तादाद में लोग पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने इसे उनकी पर्सनल जिंदगी से भी जोड़कर देखा है और कहा है कि- एक धोखा तो आप भी असल जिंदगी में खा चुकी है। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों ने पवन सिंह के नाम को लेकर भी एक्ट्रेस की पुरानी लव स्टोरी का जिक्र किया है।

पवन सिंह केे धोखे से टूट गई अक्षरा सिंह

जी हां यह सच है अक्षरा सिंह एक दौर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह से बेहद प्यार करती थी। हालांकि पवन सिंह की अचानक चोरी-चुपके से हुई शादी में एक्ट्रेस को तोड़ कर रख दिया। इसके बाद वह डिप्रेशन में भी चली गई और उससे निकलने में उन्हें काफी लंबा समय लगा, लेकिन अब एक्ट्रेस पूरी तरह से अपनी कैरियर लाइफ में बैक ऑन कर चुकी है और इन दिनों बैक टू बैक अपने काम के जरिए सभी को मुंहतोड़ जवाब भी दे रही हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।