अक्षरा सिंह ने ‘महादेव’ से लगाई ‘बच्चे’ की गुहार, देखते ही देखते वायरल हो गया Video, आपने देखा?

Akshara Singh Bhojpuri Song Viral: सावन का पावन महीना चल रहा है और ऐसे में पूरे देश में भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन है। हिंदू परंपराओं के मुताबिक इस महीने में कुंवारी कन्याएं भी महादेव को जल चढ़ा कर उनसे अपने सच्चे जीवन साथी की कामना करती है। कहा जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ अपने हर भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इस बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह भी महादेव से औलाद की प्रार्थना करने पहुंची है। दरअसल वह ये प्रार्थना अपने लिए नहीं बल्कि किसी और के लिए कर रही है। अक्षरा ने इस दौरान बेहद अनोखे अंदाज में महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा है कि- वह मौसी बनना चाहती हैं।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘हमके मौसी बना दी'(Akshara Singh Bhojpuri Song)

सावन के पावन महीने में आया अक्षरा सिंह का यह नया गाना सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह के इस नए भोजपुरी गाने ‘हमके मौसी बना दी’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि लोग इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं। महज कुछ घंटों पहले आये इस गाने को अब तक 30,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

भगवान शिव पूरी करते हैं मन मांगी मुराद

अक्षरा सिंह का यह गाना महिलाओं के बीच काफी लोकप्रियता बटोर रहा है। इस गाने में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह बाबा भोलेनाथ से अपनी बहन के लिए औलाद मांग रही हैं। दरअसल हिंदू संस्कृति में यह मान्यता है कि सावन के पावन महीने में भोलेनाथ से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। सावन के इस पावन महीने में भक्त बाबा भोललेनाथ के नाम का व्रत रख उन्हें जल और पंचामृत का समर्पण कर उनसे अपनी मनचाही मुराद मांगते हैं।

ये भी पढ़ें- Akshara Singh MMS: फिर लीक हुआ अक्षरा सिंह का MMS, बॉयफ्रेंड संग ऐसी हालत में दिखीं एक्ट्रेस!

whatsapp channel

google news

 

बात अक्षरा सिंह के नए भोजपुरी गाने ‘हमके मौसी बना दी’ की पूरी कास्ट टीम की करें, तो बता दे जहां अक्षरा सिंह ने इस गाने को आवाज दी है तो वहीं इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। जबकि भोजपुरी संगीतकार शशि पांडे ने इसे शानदार म्यूजिक दिया है और रवि पंडित ने इसे निर्देशित किया है। वहीं इससे कुछ दिन पहले ही अक्षरा सिंह का ‘हम ना जइबे देवघर’ गाना रिलीज हुआ था।

ये भी पढ़ें- MMS लीक के बाद होटल से लीक हुआ अक्षरा सिंह का नया वीडियो, खुद बताया कौन है शख्स!

Share on