किसकी दुल्हनियां बनीं अक्षरा सिंह ? पूछी- प्रॉमिस करो हो ना मेरे साथ; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 जून 2023, 4:57 अपराह्न

Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्षरा सिंह के चाहने वाले अब सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के हर कोने में मौजूद है। दरअसल जब अक्षरा सिंह ने बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया, तो इस दौरान उन्होंने रियलिटी शो की अपनी इस जर्नी से हर किसी का दिल जीत लिया। आलम यह है कि आज अक्षरा को देश के हर कोने में लोग जानते और पहचानते हैं। वही बात भोजपुरी जवार के लोगों के बीच करें तो बता दे कि वहां तो अक्षरा की पॉपुलैरिटी का जवाब ही नहीं है। आलम यह है कि अक्षरा सिंह जब भी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती है, तो वह मिनटों में वायरल होने लगती है।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का वीडियो

अक्षरा सिंह का ये लेटेस्ट ब्राइडल लुक वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा दुल्हन के अवतार में नजर आ रही है। अक्षरा वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही है और उन्होंने ऊपर से नीचे तक कंप्लीट ब्राइडल लुक कैरी किया हुआ है। ऑल ओवर अक्षरा दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही है। बता दे महज 4 घंटे में अक्षरा सिंह के इस वीडियो को 20,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं इस पर कमेंट करने वालों की भी भरमार लगी हुई है।

बता दे अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने चाहने वालों से एक सवाल भी किया है। इस दौरान अक्षरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- प्रॉमिस करो हो ना मेरे साथ? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि- कमेंट में बताओ कौन-कौन मेरे साथ है… I Love you… इसके साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में एक किसिंग इमोजी भी शेयर किया है।

बता दे अक्षरा सिंह का यह वीडियो जहां कुछ लोगों को पसंद आ रहा है, तो वही कई लोगों ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक बार फिर अक्षरा को ट्रोल किया है। इस दौरान जहां कुछ यूजर ने अक्षरा सिंह की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है, तो वही एक यूजर ने अक्षरा सिंह को आंटी कहते हुए लिखा- अब तुम्हारी बच्चे खिलाने की उम्र हो गई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।