Thursday, December 7, 2023

क्या चली गई अक्षरा सिंह की यादाशत? पवन सिंह का नाम सुनते ही बोलीं- मैं उन्हें नहीं जानती

Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक दौर की सबसे चर्चित जोड़ी हुआ करती थी, लेकिन अचानक से यह जोड़ी साल 2018 में उस वक्त टूट गई जब पवन सिंह ने चुपके से ज्योति सिंह से शादी कर ली। इस बात का पता चलते ही अक्षरा सिंह बुरी तरह टूट गई। वही ब्रेकअप के बाद से दोनों की राहें इस कदर अलग हुई कि दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए। दोनों के बीच की कड़वाहट आज भी दोनों की जुबान पर नजर आती है। हाल फिलहाल जहां अक्षरा सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म और गानों को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, तो वही पवन सिंह का नाम इन दिनों चुनावी गलियारों में खासा सुर्खियां बटोर रहा है।

पवन सिंह का नाम सुनते ही अक्षरा सिंह ने बनाया मुंह

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह से पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई और कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। अक्षरा सिंह ने कहा- मैं अपने अलग ही ड्रीमलैंड में रहती हूं, मेरी अलग ही दुनिया है। मैं जब भी कभी इससे बाहर आती हूं, तब मुझे पता चलता है कि कौन क्या कर रहा है। मैं इन लोगों को नहीं जानती हूं, कौन क्या चुनाव लड़ रहा है और क्या कर रहा है… मुझे नहीं पता।

वहीं जब अक्षरा सिंह से यह पूछा गया कि आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शेरनी कहा जाता है, तो इसके जवाब में अक्षरा ने कहा- मैं शेरनी भी हूं और बिरनी भी… क्योंकि बिरनी जब काटती है तो आदमी तिलमिला जाता है।

 
whatsapp channel

कैसी है अक्षरा की डार्लिंग फिल्म?

इसके बाद अक्षरा सिंह अपनी फिल्म डार्लिंग को लेकर भी बात करती नजर आई। उन्होंने कहा कि- सिनेमा घर तक जाकर दर्शक इस फिल्म को देख कर आपको बताएंगे कि फिल्म कैसी है। यह राउडी, रोमांटिक और कंप्लीट सिनेमा है। इस फिल्म को बहुत प्यार से बनाया गया है। जमाने की मांग को ध्यान में रखते हुए फिल्म पर काम किया गया है। यह लोगों को बहुत पसंद आएगी।

Kavita Tiwari
Kavita Tiwari
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles