ये हैं भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस, कोई लेती है 30 लाख तो कोई 25 लाख

Bhojpri Actress Movie Fees : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की आज एक अलग पहचान है। यही वजह है कि भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सभी सितारों की अपनी एक अलग ही पहचान और फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी गानों से लेकर उनकी फिल्मों (Bhojpuri Cinema) का खुमार लाखों-करोड़ों लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे गाने हैं, जो ऑल ओवर वर्ल्ड में फेमस है। ऐसे में जहां भोजपुरी सिनेमा के मेल कलाकारों कि दुनिया भर में तूती बोलती है, तो वही भोजपुरी की इन खूबसूरत अदाकाराओं के जलवे भी किसी से कम नहीं है। इतना ही नहीं इनमें से कई एक्ट्रेस ऐसी है जो बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाओं से भी ज्यादा पैसे एक फिल्म के लिए चार्ज (Bhojpuri Actress Fee For Per Film) करती है। इस लिस्ट में रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) से लेकर आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) का नाम शामिल है।

Rani Chatterjee

Rani Chatterjee

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। रानी चटर्जी इन दिनों अपने फैट टू फिट लुक को लेकर खासा चर्चाओं में है। रानी ने भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ जैसे कई कलाकारों के साथ काम किया है। बता दे रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपए फीस चार्ज करती है।

Amarpali Dubey

Amarpali Dubey

आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) को भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस कहा जाता है। आम्रपाली का नाम भोजपुरी सिनेमा में हमेशा टॉप पर ही रहता है। महज 7-8 साल के भोजपुरी सिनेमा सफर में आम्रपाली दुबे ने अपने अभिनय से लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। खास बात यह है कि आम्रपाली  भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ के साथ ही ज्यादातर फिल्मों में नजर आती है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद है। बता दे आम्रपाली एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

Kajal Raghwani

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक है। काजल ने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। काजल राघवानी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा के तौर पर गिना जाता है। आज वह अपनी एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपए चार्ज करती है।

whatsapp channel

google news

 
Akshara Singh

Akshara Singh

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकारा के तौर पर गिना जाता है। अक्षरा सिंह का नाम उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया था, जब वह बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आई। इस दौरान अक्षरा ने अपने अनोखे अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उनकी पापुलैरिटी लगातार बढ़ती चली गई। आज अक्षरा एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती है।

Pakhi Hegde

Pakhi Hegde

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने अपने हॉट अंदाज और अपनी बोल्डनेस से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। पाखी हेगड़े की जोड़ी निरहुआ के साथ खासा पसंद की जाती है। बता दे पाखी आज एक फिल्म के लिए 10 से 12 लाख रुपए चार्ज करती है।

Share on