2 बार आम्रपाली दुबे को प्यार में मिला धोखा; पहले प्यार ने छोड़ा, दूसरी अधूरी है पर चर्चित है

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:36 अपराह्न

Amrapali Dubey Love Affiar: हर आशिक को मुकम्मल जहां नहीं मिलता… यह बात भोजपुरी की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे पर पूरी तरह से फिट बैठती है। बचपन से लेकर जवानी तक एक्ट्रेस को अब तक दो बार प्यार हो चुका है, लेकिन दोनों बार उनका प्यार अधूरा रह गया। एक्ट्रेस की लव स्टोरी किसी फिल्मी ट्रेजेडी से कम नहीं है। अब तक 2 लोगों के लिए एक्ट्रेस का दिल धड़क चुका है, लेकिन एक ने छोड़ दिया और दूसरे के साथ नाम भी है और बदनामी भी… ऐसे में प्यार में दो बार दिल टूट जाना ही शायद आम्रपाली दुबे के शादी ना करने की वजह है।

दो बार टूट चुका है आम्रपाली दुबे का दिल

आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। आम्रपाली अपनी सादगी और अपने निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का रियल लाइफ करियर तो हमेशा आसमान की बुलंदियों पर ही रहा है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी कभी मीडिया के कैमरे से नहीं बच पाई है। ऐसे में जब एक्ट्रेस ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा तभी उनका नाम उस एक्टर के साथ जुड़ गया, जिसके साथ उन्होंने डेब्यू किया। डेब्यू से लेकर आज तक आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अफेयर के चर्चे हमेशा टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनते हैं।

निरहुआ से पहले इस शख्स के लिए धड़कता था आम्रपाली का दिल

यह बात बेहद कम लोगों को पता है कि निरहुआ आम्रपाली दुबे का पहला नहीं बल्कि दूसरा प्यार है। एक्ट्रेस को इससे पहले स्कूल में प्यार हुआ था। वह आम्रपाली दुबे का पहला प्यार था। आम्रपाली दुबे उस समय स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल के दिनों में हर किसी को कोई न कोई पसंद आ जाता है। ऐसे में आम्रपाली दुबे के मन में भी एक लड़का बसता था, जिसके साथ वह घर बसाने तक के सपने भी देख चुकी थी। हालांकि क्लास बदलते के साथ ही दोनों का रिश्ता भी बदल गया।

बचपन के प्यार के टूट जाने के बाद आम्रपाली दुबे को गहरा झटका लगा था। खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि आज भी वह अपने पहले प्यार को याद करती हैं। आज भी उनके दिल का एक कोना उनकी छोटी उम्र के प्यार के लिए धड़कता है।

निरहुआ के प्यार में दिवानी है आम्रपाली दुबे

बचपन का प्यार टूटने के बाद एक्ट्रेस को जवानी ने दूसरी बार प्यार हुआ। दादी की इच्छा पूरी करने के लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अभिनय के परदे पर जैसे ही निरहुआ के साथ नजर आई निरहुआ और उनकी जोड़ी छा गई। आम्रपाली और निरहुआ के बीच बढ़ती नजदीकियों के साथ एक्टर के शादीशुदा जिंदगी में कलह मचना शुरू हो गया। ऐसे में जब मीडिया के कैमरे में दोनों से रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो दोनों ने दोस्ती का नाम देकर अपने प्यार को छुपा लिया और इसी के साथ एक्ट्रेस का दूसरी बार दिल टूट गया। शायद यही वजह है कि आम्रपाली दुबे का प्यार और शादी से विश्वास ही उठ गया है और इसी के कारण अब तक उन्होंने शादी नहीं की है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।