चोरी-छुपके रोमेंटिक हुए निरहुआ और आम्रपाली दुबे, Video ने खोल दी दोनों की पोल-पट्टी; देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:35 अपराह्न

Nirahua-Aamrapali Dubey Romantic Video Viral: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ी मानी जाती है। दोनों जब भी किसी फिल्म या गाने में एक साथ नजर आते हैं, तो वह सुपर हिट साबित होती है। इन दिनों आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म कलाकंद की शूटिंग को लेकर काफी बिजी है। वही हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर लॉन्च किया गया है, जिसके वीडियो ने आते ही तहलका मचा दिया है।

समुद्र किनारे रोमांटिक हुए निरहुआ और आम्रपाली

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे यह वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म कलाकंद के ट्रेलर का है, जिसमें आप देख सकते हैं कि दोनों समुद्र किनारे एक-दूसरे की बाहों में सिमटे एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस भी अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस के रिएक्शन देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

भोजपुरी फिल्म कलाकंद को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है। ऐसे में सिर्फ इस फिल्म का नाम ही यूनिक नहीं है, बल्कि इसकी कहानी भी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। बता दें यह फिल्म रोमांस कॉमेडी ड्रामा लव ट्रायंगल से भरपूर है। इसकी कहानी भी सभी दूसरी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग होने वाली है। ऐसे में आप जब इस फिल्म को देखेंगे, तो एक पल का सीन मिस करना भी आपके लिए मुश्किल होगा। इस फिल्म का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कलाकंद की कास्ट टीम में कौन-कौन है

बात इस फिल्म की कास्ट टीम की करें तो बता दें कि जितेंद्र गुलाटी के बैनर तले बन रही इस फिल्म कलाकंद के निर्माता रत्नकार कुमार है। इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव है। वहीं फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ-साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रीना रानी, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, रचना यादव, संतोष पहलवान और सुन्नी मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।