Gold-silver Rate: दिवाली बाद धराम से गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए सोना चांदी का ताजा रेट

Gold-silver Rate: सोना चांदी के बढ़ते हुए रेट की वजह से लोग आभूषण नहीं खरीद रहे हैं। लेकिन सोना चांदी खरीदारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सर्राफा बाजार में आज 13 अक्टूबर को सोने चांदी के रेट में कमी देखने को मिल रही है। सोने के रेट में आज बड़ी गिरावट हुई है। सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी के रेट में भी गिरावट देखने को मिली है।

Gold-silver Rate: जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट

सोमवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव ₹100 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से घटकर 60700 रुपये रह गया। पिछले कारोबारी बाजार में सोना 60800 प्रति 10 ग्राम के हिसाब पर बंद हुआ था। सोने चांदी के रेट में गिरावट होने से खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। इसके अलावे आज चांदी के रेट में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली के बाजार में चांदी ₹700 गिरकर 72500 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है।

विदेशी बाजार में भी हुई सोने के रेट में बड़ी गिरावट

विदेशी बाजार में भी सोने के रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।विदेश में सोने के रेट में गिरावट के साथ 1937 डॉलर प्रति औन्स और चांदी 22.05 डॉलर प्रति औंस रही।

कैसे करें असली सोने की पहचान

सरकार के द्वारा 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया गया था। अब सोने के ऊपर तीन अनिवार्य चिन्ह दिए गए होते हैं। इसमें आपको BIS LOGO, प्योरिटी का ग्रेड और साथ ही 6 अंकों का अल्फान्यूमैरिक कोड मिलता है।

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  Indian Railways: ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट के वाबजूद दलाल कैसे दे देता है कंफर्म टिकट? जानिए क्या है वो ट्रिक !

Also Read: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO का हुआ चक्कर हुआ खत्म, घर बैठे चुटकियों मे ऐसे करें अप्लाई

24 कैरेट गोल्ड को प्योर गोल्ड कहा जाता है लेकिन इससे गहने नहीं बनते हैं। क्योंकि अगर इससे गहना बनेगा तो गहना काफी नरम होता और टूट जाएगा। सोना का गहना 18 या 22 कैरेट सोने से बनाया जाता है। इसलिए जब भी सोने का गहना खरीदे तो हॉलमार्क का निशान जरूर देखें।

Share on