प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेबी बंप तस्वीर, खूब हो रही वायरल, देखें फोटो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 26 अक्टूबर 2023, 3:37 अपराह्न

ऐसी अफवाह है कि अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इन चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट (Anushka Sharma Baby Bump) कर रही हैं।

Anushka Sharma Baby Bump Photos: पिछले कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि एक्ट्रेस और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली वामिका के बाद अपने दूसरे बच्चे के वेलकम करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे अभी तक इनपर कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने बेबी बंप को फ्लांट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रहा है। पर इस बेबी बंप फोटो मे एक ट्विस्ट है।

देखें अनुष्का शर्मा का बेबी बंप फोटो (Anushka Sharma Baby Bump Photos)

बता दे की अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी भूमिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ है। अब ऐसी अफवाहें उड़ रही है की एक्ट्रेस फिर से प्रेग्नेंट है। इस बीच आज गुरुवार को एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर किया है, जिसमें अनुष्का शर्मा का बेबी बबंप साफ दिखता नजर आ रहा है। हालांकि यह उनकी लेटेस्ट फोटो नहीं है। यह फोटो तब की है जब वह पहली बार प्रेग्नेंट थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- समय उड़ जाता है।

Anushka Sharma Baby Bump Photos

खबर ऐसी उड़ रही है कि अनुष्का शर्मा 3 महीने से ज्यादा की प्रेग्नेंट है, इसलिए वह पब्लिक प्लेस पर जाते जाने से बचती  नजर आती है। सूत्रों के मुताबिक से ऐसी बात कही जा रही है कि अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे का  वेलकम करने वाली है। पिछली बार की तरह ही इस बार भी वह इस राज का उजागर बाद में ही करेगी।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा जल्द शेयर कर सकती है गुड न्यूज

सूत्रों की हवाले से ऐसा भी कहा गया है कि इन अटकलों से बचने के लिए ही अनुष्का शर्मा लोगों की नजरों से बचते नजर आ रही है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आया है कि अनुष्का और विराट मुंबई के मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर स्पॉट किए गए हैं। उन्होंने पपराजे से उनकी फोटो को शेयर ना करने की रिक्वेस्ट कर ऐसा वादा किया कि वे जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट सबके सामने करेगी।  बता दे की अनुष्का शर्मा और विराट ने 2017 में शादी की थी।अब आने वाले समय मे यह  देखना होगा कि इन बातों मे कितनी सच्चाई है!

ये भी पढ़ें- 280 किलोमीटर की रेंज के साथ धूम मचाएगी होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक; जाने कब होगी लॉंच

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।