24 को दुल्हन बनेंगी परिणीति चोपड़ा, इस फेमस डिजाइनर ने तैयार किया लंहगा; शाही शादी का जश्न शुरु

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 सितम्बर 2023, 5:42 अपराह्न

Parineeti And Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा 24 सितंबर को 7 फेरे लेने वाले हैं। यह रॉयल वेडिंग उदयपुर के ग्रैंड होटल में होने वाली हैं। इस शाही शादी में दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा की ओर से उनके करीबी दोस्त, परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं, तो वहीं दूसरी ओर राघव चड्ढा के परिवार, उनके दोस्तों के अलावा राजनीति के कई दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। ऐसे में आइये हम आपको इस शादी की और कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लहंगा

परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी का लहंगा अपने करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा से डिजाइन करवाया है। मनीष मल्होत्रा ने इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के शादी के जोड़े तैयार किए हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर, कियारा आडवाणी, प्रीति जिंटा, उर्मिला मातोंडकर सहित कई लोगों के नाम शामिल है। बता दे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी के सभी आउटफिट मनीष मल्होत्रा से ही डिजाइन करवाए थे।

बता दे मनीष मल्होत्रा के डिजाइन ब्राइडल आउटफिट में यह सभी हीरोइनें बेहद खूबसूरत लगी थी। ऐसे में अब परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में देखने के लिए फैंस बेताब है।

परिणीति और राघव की शादी के फंक्शन

बता दे 23 सितंबर से परिणीति-राघव की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इस दौरान फंक्शन की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। 23 को सुबह 10 बजे महाराजा स्वीट्स में परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके बाद 1 बजे खाने-पीने के साथ मेहमानों का स्वागत होगा। बता दे खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इवेंट होगा, जिसमें सभी लोग 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये फंक्शन शाम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा।

24 को दुल्हन बनेंगी परिणीति

अगले दिन ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी होगी, जिसके बाद वह ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात लेकर दोपहर 2 बजे लीला पैलेस पहुंचेगे। यहां 3.30 बजे जयमाल होगा और फिर शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद इसी दिन रिसेप्शन फंक्शन भी होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।