तीसरी शादी के चर्चे के बीच पहली पत्नी के साथ नजर आए आमिर खान, लोगों ने कहा- ‘ये तो मां लग रही है’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 सितम्बर 2023, 11:31 पूर्वाह्न

Aamir Khan first wife Photos: आमिर खान को हाल ही में उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ सपोर्ट किया गया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Aamir Khan first wife Photos: बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को हाल ही में उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ बांद्रा में सपोर्ट किया गया। दोनों की इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आमिर खान और रीना दत्ता को एक साथ देख नेटीजंस ने काफी अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन दिए हैं। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो रीना दत्ता का मजाक भी उड़ाया है।

सालों बाद एक साथ नजर आये आमिर खान-रीना दत्ता(Aamir Khan first wife Photos)

बता दें आमिर खान इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर अपनी निजी जिंदगी पर खास फोकस कर रहे हैं। वही मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक साल के ब्रेक के बाद आमिर अगले साल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करेंगे। वही हाल ही में आमिर खान को पैपराजी के कैमरा में कैद किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी एक्स पत्नी रीना दत्ता भी नजर आई। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान रीना दत्ता का बदला हुआ अवतार देख फैंस काफी शौक नजर आ रहे हैं।

देखें विडियो:-

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

आमिर खान और रीना दत्त की वायरल यह तस्वीर बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर की है। इन तस्वीरों में आमिर खान प्रिंटेड कुर्ता और ब्लैक कलर की पेट में नजर आ रहे हैं, तो वही उनकी एक्स पत्नी रीना दत्ता ने पर्पल कलर का कुर्ता और वाइट कलर की प्लाजो पैंट करी की है। तस्वीरों में आमिर खान अपनी एक पत्नी रीना दत्ता के साथ पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पैपराजी को पोज देने के साथ-साथ दोनों बीच में बात भी कर रहे हैं।

रीना दत्ता को आमिर खान की मां बुला रहे नेटिजंस

आमिर और रीना दत्ता की इन वायरल तस्वीरों पर नेटीजंस ने रीना को जमकर ट्रोल किया है। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- यह तो मां-बेटे लग रहे हैं, तो वही एक ने कहा- यह तो आमिर खान की मदर जैसी लग रही है। इतना ही नहीं कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में रीना और आमिर के पुराने दिनों को भी याद किया है।

14 साल बाद टूट गई थी आमिर-रीना की शादी

बता दे आमिर खान और रीना दत्ता ने साल 1986 में शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और साल 2002 में यह रिश्ता खत्म हो गया। बता दे अमीर और रीना दत्ता दो बच्चों के माता-पिता है। दोनों अक्सर अपने बच्चों के लिए एक साथ नजर आते हैं। बता दे आमिर खान की बेटी का नाम इरा खान है और उनके बेटे का नाम जुनैद खान है।

ये भी पढे- आंख मारकर करोड़ों छाप गई प्रिया प्रकाश वारियर, जाने कितने करोड़ की है मालकिन है मैडम ?

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।