Jawan OTT Release: OTT पर धमाल मचाने आ रही शाहरुख के ‘जवान’, जाने कब और किस ओटीटी पर आएगी फिल्म

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 सितम्बर 2023, 11:43 पूर्वाह्न

Jawan OTT Release: जवान फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। जाने कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी यह फिल्म।

Jawan OTT Release: शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी क्रेज बना हुआ था। ऐसे में इस फिल्म की रिलीज के साथ ही इसने बंपर कमाई करना शुरू कर दिया है। साउथ के मशहूर निर्देशक एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन ड्रामा फिल्म में किंग खान और नयनतारा की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सिनेमाघर में इस फिल्म को देखने वालों की भीड़ लग रही है।

इस बीच जवान फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक यह फिल्म पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है जिसका असर इसकी कमाई पर पड़ सकता है। वहीं अब जवान फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, तो अभी से इसकी तारीख, समय और बाकी डिटेल नोट कर लीजिए।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी जवान फिल्म(Jawan OTT Release)?

जवान फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ग़दर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अब तक फिल्म को समीक्षा को लेकर फैंस और क्रिटिक्स से काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है। शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज के साथ ही हर किसी के दिमाग में यह सवाल घूमने लगा है कि- यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और इसकी टाइमिंग क्या होगी? शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर जवान फिल्म को कई अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान के प्रोडक्शन रेड चिलीज के स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के साथ काफी अच्छे रिलेशन है। ऐसे में इसे इस पर रिलीज किया जा सकता है। वही एक रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म को नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, zee5, disney+ हॉटस्टार, सोनी लिव, और वूट जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा सकता है। बता दे कि जवान फिल्म रिलीज से पहले ही 250 करोड रुपए कमा चुकी है। दरअसल इसके सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स को भारी भरकम रकम में खरीदा गया है। 250 करोड़ में मेकर्स ने इसके सैटेलाइट ब्रॉडकास्टिंग, म्यूजिक और अन्य डिजिटल राइट्स की डील की है।

ये भी पढ़ें- इस हफ्ते ओटीटी रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज, रजनीकांत की जेलर से लेकर नवाज की ‘हड्डी’ तक है शामिल

बता दे जवान फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण, रिद्धि डोगरा, सानिया मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि सहित कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की चर्चा जोर-शोरों से चल रही है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी ऑफिशियली ओटीटी प्लेटफॉर्म का ऐलान नहीं किया गया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।