बेटी सुहाना खान के साथ काम करने वाले हैं शाहरुख खान, खास होगा बाप-बेटी का फिल्म में रोल; पढ़े डिटेल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 सितम्बर 2023, 4:43 अपराह्न

Shahrukh Khan And Suhana Khan: शाहरुख खान और गौरी खान की इकलौती बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू ना किया हो, लेकिन अभी से उनकी पापुलैरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। सुहाना खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक है। जल्द ही नेटफ्लिक्स पर सुहाना खान की फिल्म ‘द आर्चीज’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ सुहाना खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म के बाद सुहाना जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली है। सूत्रों की माने तो कहानी 2 और बदला जैसी फिल्मों को बनाने वाले सुजॉय घोष एक नए प्रोजेक्ट पर कम कर रहे हैं, जिसमें सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आ सकती है।

जल्द स्क्रीन पर नजर आयेगी शाहरुख-सुहाना की जोड़ी

सुजॉय घोष की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं पहले यह कहा जा रहा था कि फिल्म में किंग खान कैमियो रोल में होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। सुहाना खान की इस बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में शाहरुख खान काफी अहम भूमिका निभाएंगे, जैसे कि वह पहले आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में निभा चुके हैं। ऐसे में बाप-बेटी की यह जोड़ी इस अपकमिंग फिल्म में कौन-सा नया जादू दिखती है, यह तो आने वाले वक्त के साथ ही पता चलेगा।

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सुहाना खान एक जासूस की भूमिका निभाएंगे। हर फिल्म में जासूस को हैंडलर की जरूरत होती है और इस फिल्म में सुहाना के हैंडलर की भूमिका शाहरुख खान निभाएंगे और उनकी मदद भी करेंगे। फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है। हालांकि अब तक इस फिल्म की ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

ऐसे में जहां एक ओर सुहाना ‘द आर्चीज’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म से डेब्यू करेंगी। तो वहीं दूसरी तरफ 7 सितंबर को शाहरुख खान की बड़े बजट की फिल्म जवान भी धमाल मचाने को तैयार है। इसके बाद शाहरूख अपनी अगली फिल्म अपनी लाडली के साथ करेंगे और पहली बार पर्दे पर बाप-बेटी की जोड़ी काफी स्पेशल रोल में नजर आएगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।