दूसरी बार पिता बने सिक्सर किंग युवराज सिंह, पत्नी हेजल कीच संग बेटी की तस्वीर के साथ शेयर की खुशखबरी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 अगस्त 2023, 10:03 पूर्वाह्न

Yuvraj Singh And Hazel Keech Baby Girl: भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज रह चुके युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। युवराज सिंह की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल की ने नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया है और इसी के साथ युवराज सिंह के घर नन्ही परी मेहमान बन कर आई है। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली फोटो के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया है कि उनकी नन्ही प्रिंस के आने के साथ ही फैमिली कंप्लीट हो गई है।

हेजल कीच और युवराज सिंह दोबारा बन माता-पिता

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशखबरी को फैमिली फोटो के साथ साझा किया है। इस तस्वीर में युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटा और बेटी साथ दूध पीते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि युवराज सिंह अपनी बेटी को लिए हुए हैं और हेजल कीच ने बेटे को लिया हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए युवराज सिंह ने कैप्शन में लिखा स्लीपलेस नाइट तब अच्छी लगने लगी, जब नन्ही प्रिंस ने हमारी फैमिली पूरी कर दी।

कब हुआ युवराज सिंह की बेट का जन्म

युवराज सिंह की बेटी के बारे में जैसे ही फैंस को पता चला सभी सरप्राइज हो गए। सभी ने कमेंट सेक्शन में इस खुशी पर उन्हें जमकर बधाइयां दी। हालांकि दौरान कई लोगों ने यह सवाल पूछा कि आखिर बेटी का जन्म कब हुआ? इसकी कोई जानकारी उन्होंने साझा क्यों नहीं की? बता दे युवराज सिंह और हेजल कीच ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद 2022 में हेजल कीच ने अपने बेटे को जन्म दिया था। वही 2023 में वह दुबारा माता-पिता बने हैं।

हेजल कीच और युवराज सिंह की लव स्टोरी

युवराज सिंह और हेजल कीच के पहली मुलाकात साल 2011 में एक कॉमन फ्रैंड की बर्थडे पार्टी में हुई थी। इस दौरान पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातें होने लगी और बढ़ती बाते के साथ प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद दोनों ने 2016 में शादी करने का फैसला किया।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।