जब रेखा ने ऋतिक रोशन को जड़ दिया जोरदार चांटा, देखते ही रह गए थे पिता राकेश रोशन; क्या थी वजह?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 अगस्त 2023, 9:09 अपराह्न

रेखा ने राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन को उनके सामने ही जोरदार चांटा जड़ दिया था और राकेश रोशन इस दौरान यह पूरा नजारा देखते रह गए थे। क्या थी इसके पीछे की वजह, आइए हम आपको देते हैं बताते हैं।

Rekha Slapped Hrithik Roshan: 20 सालों बाद एक बार फिर राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कोई मिल गया’ को रोहित शेट्टी ने सिनेमाघरों में रिलीज किया है। इस फिल्म को लेकर जो क्रेज लोगों में 20 साल पहले नजर आया था, वह एक बार फिर नजर आता है या नहीं… यह तो फिल्म की री-रिलीज कमाई के बाद ही पता चलेगा। हाल-फिलहाल ‘कोई मिल गया’ फिल्म के दौरान की कुछ यादें सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। खासतौर पर वह मूवमेंट जब रेखा ने राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन को उनके सामने ही जोरदार चांटा जड़ दिया था और राकेश रोशन इस दौरान यह पूरा नजारा देखते रह गए थे। क्या थी इसके पीछे की वजह, आइए हम आपको देते हैं बताते हैं।

20 साल पहले रिलीज हुई थी ‘कोई मिल गया’ फिल्म

ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत कई धमाकेदार फिल्मों से की थी। इस लिस्ट में एक नाम कोई मिल गया फिल्म का भी था, जिसे आज 20 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आई थी। बता दे प्रीति जिंटा से पहले राकेश रोशन इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और करीना कपूर को एप्रोच कर चुके थे।

कोई मिल गया फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उस साल कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। खासतौर पर इसे बच्चों ने बेहद पसंद किया था। हालांकि इसने हर उम्र के लोगों का ध्यान अपनी और खींचा था। इस फिल्म का एक किस्सा आज भी लोगों को काफी याद आता है। दरअसल यह किस्सा उस वक्त का है, जब ऋतिक रोशन हर दिन की तरह घर पर रिहर्सल करके शूट के लिए गए।

गलत सीन की रिहर्सल कर जब सेट पर पहुंचे ऋतिक

इस दौरान जब ऋतिक अपनी पूरी तैयारी के साथ सेट पर पहुंचे, तो उन्हें एहसास हुआ कि जो सीन उन्होंने तैयार किया है वह उस दिन की शूटिंग का नहीं है। ये पता चलते ही ऋतिक के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो गई। ऋतिक ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था और बताया था कि मैं जब सेट पर पहुंचा तो मुझे पता चला कि मैं गलत सीन की रिहर्सल करके आया हूं। उस दिन वह स्टोरी सीन शूट होना ही नहीं था, बल्कि उस दिन वह सीन शूट होना था जब रेखा जी मुझे थप्पड़ मारती है और मैं इस पर कहता हूं कि- मैं भी औरों की तरह नॉर्मल क्यों नहीं हूं, इसके बाद स्टोरी फ्लैशबैक में चली जाती है… मेरे लिए वह सीन काफी मुश्किल था।

रेखा के जोडदार थप्पड़ से परफेक्ट हुआ सीन (Rekha Slapped Hrithik Roshan)

उस दिन सीन को लेकर कुछ मिसकम्युनिकेशन हो गया था। जब मेरे हाथ में स्क्रिप्ट आई तो वह सीन दूसरा था। इसके बाद मैं अपनी कार में वापस गया और 45 मिनट तक बाहर नहीं आया। बाद में मुझे समझ में आया कि मैं इतना क्यों घबरा रहा था। मुझे पता था कि पापा सीन को कैंसिल नहीं करेंगे। ऐसे में मैंने टेंशन को भूलाने के लिए अपने कानों में Young by Alphaville का गाना लगा लिया और लगातार उसे चार-पांच बार रिपीट करके सुना।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की दुल्हन बनना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेकिन साथ में मैडम ने रखी है ये शर्त, क्या मंजूर करेंगे साहब?

इसके बाद पापा ने बताया कि यह फिल्म का सबसे खास सीन है, क्योंकि इस सीन में ही जादू सब सुनने के बाद डिसाइड करेगा कि उसे रोहित की मदद करनी है या नहीं। ऋतिक आगे बढ़े और उन्होंने सीन के लिए शूट करना शुरू किया। ऐसे में वह सीन काफी अच्छा शूट हुआ, क्योंकि रेखा जी ने मुझे इतनी जोर से थप्पड़ मारा था कि अपने आप मेरे सारे इमोशंस बाहर आ गए थे और सीन एकदम परफेक्ट शूट हो गया था।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।