I Love You Too…भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना का प्रपोजल पर आया पलाश मुछाल का जवाब, देखें Viral Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 अगस्त 2023, 3:00 अपराह्न

पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें- आई लव यू टू… स्मृति… कहा है।

Smirit Mandhana And Palash Muchhal Love Story: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना इन दिनों चौतरफा सुर्खियों में है। दरअसल इसके पीछे की वजह उनकी लव स्टोरी है, जिसके चर्चे इन दिनों म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल के साथ चल रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ सपोर्ट भी किया जा चुका है। वही लगातार वायरल हो रही रिलेशनशिप की खबरों पर खुद पलाश मुछाल ने भी मुहर लगा दी है और खुलेआम स्मृति मंधाना से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया है। सोशल मीडिया पर क्यूट से इजहार का एक मजेदार वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

शुरू हुई पलाश और स्मृति मंधाना की प्रेम कहानी (Smirit Mandhana And Palash Muchhal)

सोशल मीडिया पर पलाश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक smritipalash18 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो पलाश के लाइव कंसर्ट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पलाश ने भरे मंच पर स्मृति के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उनके प्रपोजल का जवाब दिया है। वायरल वीडियो में पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें- आई लव यू टू… स्मृति… कहा है।

वायरल हुआ पलाश मुछाल का प्रपोजल वीडियो

वीडियो में म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल ने स्मृति को अपनी गर्लफ्रेंड भी कुबूल कर लिया है और इस दौरान उनके लिए एक स्पेशल प्यार भरा गाना भी गाया है। वायरल वीडियो के कैप्शन में उनके रिलेशनशिप को लेकर काफी कुछ लिखा हुआ है। इस दौरान यूजर ने कैप्शन में लिखा- मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि पलाश ने स्मृति का नाम लिया है। आखिरकार 4 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने आधिकारिक मुहर लगा दी है और पलाश ने कहा है- आई लव यू टू… यानी स्मृति ने पहले ही प्यार का इजहार कर दिया होगा, सच्चा प्यार! जिस पर उन्होंने इतने सारे ऑडियंस के सामने स्मृति का सम्मान किया, यह बहुत पसंद आया।

कब से शुरु हुई पलाश-स्मृति मंधाना की प्रेम कहानी

बता दें कि इससे पहले जुलाई में स्मृति बांग्लादेश के दौरे पर अपने जन्मदिन के दौरान पलाश के साथ नजर आई थी। पलाश स्पेशली स्मृति का जन्मदिन मनाने ही वहां पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुई थी। उसके बाद से ही दोनों के लव-अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे।

ये भी पढ़े- लंबे इंतजार के बाद तारक मेहता में फाइनली अब होगी दयाबेन की एंट्री, खुद असित मोदी ने दी जानकारी

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।