‘द कपिल शर्मा’ शो छोड़ने के बाद चूल्हे पर रोटी पकाने को मजबूर सुनिल ग्रोवर! देख दंग हुए फैंस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 जुलाई 2023, 11:16 पूर्वाह्न

Sunil Grover Making Roti On Chulha: सुनील ग्रोवर ने तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में सुनील चूल्हे पर रोटियां सेकते नजर आ रहे हैं।

Sunil Grover Making Roti On Chulha: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से हर घर में अपनी पहचान ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ और ‘गुत्थी’ के तौर पर खड़ी करने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के साथ अपने हर दिन को साझा भी कर रहे हैं। जहां एक ओर कपिल शर्मा के शो में लोग आज भी गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सुनील ग्रोवर पर अलग ही फितूर चढ़ा हुआ है, जिसकी झलक उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में भी नजर आ रही है।

क्या कर रहे हैं सुनील ग्रोवर? (Sunil Grover Making Roti On Chulha)

सुनील ग्रोवर इन दिनों फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। यही वजह है कि वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से भी दूरी बना चुके हैं। वही हाल फिलहाल में सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें साझा की है, उसे देख फैंस हैरान हो गए हैं और इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को सुनील ग्रोवर की चिंता भी सताने लगी है।

चूल्हे पर रोटी बना रहे हैं सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ मजेदार तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में सुनील चूल्हे पर रोटियां सेकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह जमीन पर बैठे हुए हैं और उनके पास में एक महिला भी रोटियां बनाती हुई दिख रही है। सुनील और वह महिला दोनों ही ढेर सारी रोटियां बनाने में लगे हुए हैं। खास बात यह है कि इस दौरान सुनील ग्रोवर यह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी रोटियों की शेप एकदम गोल हो, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे।

ये भी पढ़ें- सुनील ग्रोवर के पास नहीं काम? चिलचिलाती गर्मी में सड़क किनारे ठेले पर बेच रहे काला-खट्टा गोला, देखें

उन्होंने इन तस्वीरों को साझा करते हुए अपनी फैंस से सवाल किया है और लिखा- रोटियां खाओगे? जिससे ऐसा लग रहा है कि सुनील ग्रोवर कहीं सेवा के लिए गए हुए हैं और वह इसी सेवा भाव से यह रोटियां बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस को सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर को देखने के बाद उनकी चिंता सताने लगी है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में सुनील ग्रोवर के हालात को लेकर सवाल किया है। तो वहीं कई लोगों ने उनके कैप्शन को सीरियस लेते हुए रोटी खाने के बजाय उनके आगे अपनी फरमाइशें रखना शुरू कर दिया है। इस दौरान एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- खाएंगे… लेकिन पालक-पनीर और अचार के साथ होना चाहिए। तो वहीं एक यूजर ने पूछा- इसके साथ पनीर की सब्जी मिलेगी क्या?

बता दे सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के शूट को लेकर काफी बिजी है, लेकिन इन सबके बीच वह अक्सर टाइम निकाल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा कर उनका मनोरंजन करते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।