Kajol kiss: काजोल को किस करने वाले एक्टर का खुलासा- 32 साल बाद पूरी हुई हसरत! बंद कमरे मे हुआ सबकुछ

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 जुलाई 2023, 8:46 अपराह्न

kajol kiss: उन्होंने बताया कि जब यह किसिंग सीन फिल्माया गया, उस वक्त अजय देवगन भी सेट पर मौजूद नहीं थे, इस सीन को बंद कमरे में शूट किया गया

kajol kiss: बदलते दौर के साथ आज लोगों के एंटरटेनमेंट का नजरिया बदलने लगा है। आज लोग सिनेमाघरों में फिल्में देखने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते हैं और यही वजह है कि स्टार्स भी अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे को छोड़ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। इस कड़ी में इन दिनों काजोल की अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल काफी चर्चाओं में है और इसी के साथ काजोल द्वारा दिए गए इस वेब सीरीज में बोल्ड और इंटिमेट सीन भी लगातार वायरल हो रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ लोग इसे काजोल का एंटरटेनमेंट के परेदे पर वापसी के लिए पैंतरा बता रहे हैं, तो वहीं अब इस पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

काजोल ने तोड़ी 32 साल की नो किसिंग पॉलिसी?

काजोल ने अपने 32 सालों के एंटरटेनमेंट करियर में पहली बार ऑन स्क्रीन बोल्ड इंटिमेट सीन दिए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्रिटिश पाकिस्तानी एक्टर अली खान के साथ न सिर्फ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आ रही हैं, बल्कि उन्होंने लिप किसिंग सीन भी दिए हैं। द ट्रायल में काजोल के एक्स बॉयफ्रेंड का रोल निभा रहे एक्टर अली खान के साथ उनकी बोल्ड इंटिमेट केमिस्ट्री इन दिनों लगातार चर्चाओं में है।

देखें विडियो

कभी काजोल पर दिल हार बैठे थे अली खान

बता दे अली खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान काजोल को अपना क्रश बताया था। वही अब उनका कहना है कि उन्होंने अपनी क्रश के साथ अपने ऑनस्क्रीन किसिंग सीन को काफी एंजॉय किया है। पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट में अली ने बताया कि 90 के दशक से काजोल उनका क्रश रहा हैं। वह हमेशा से उनके साथ काम करने का सपना देखते थे। ऐसे में आखिरकार का द ट्रायल वेब सीरीज में उनका यह सपना पूरा हुआ।

बंद कमरें में शूट हुआ किसिंग सीन(kajol kiss)

इसके साथ ही उन्होंने द ट्रायल को अपने करियर के लिए बड़ा मौका भी बताया और कहा कि- काजोल के साथ काम करने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास था। मुझे उनका बॉयफ्रेंड बनना था। वही इस वेब सीरीज में हमारा किसिंग सीन भी था। स्क्रिप्ट के मुताबिक ये एक फ्रेंच किस था। अली ने कहा कि किसिंग सीन फिल्माने से पहले दोनों ने इस शॉट के बारे में पहले ही बात कर ली थी। वही डायरेक्टर ने इस सीन को बंद कमरे में शूट किया था, ताकि क्रु मेंबर्स के चंद लोग ही वहां मौजूद हो। ऐसा इसलिए किया ताकि दोनों एक्टर्स कंफर्टेबल महसूस कर सकें।

ये भी पढ़ें- काजोल ने तोड़े नो-किसिंग पॉलिसी, इस वेब सीरीज में दिये जमकर इंटीमेट सीन; देखें Video

उन्होंने बताया कि जब यह किसिंग सीन फिल्माया गया, उस वक्त अजय देवगन भी सेट पर मौजूद नहीं थे। अली ने कहा- हमने किसिंग सीन के दौरान प्रोफेशनलिज्म का पूरा ख्याल रखा था। तीन-चार बार किसिंग सीन की रिहर्सल भी की गई थी। उन्होंने कहा कि- मुझे एक पैसे की शर्मिंदगी या हिचकिचाहट नहीं है, यह सीन काफी प्रोफेशनल तरीके से शूट किया गया। फिर हमने इसे मॉनिटर पर देखा भी।

बता दे अली कई बॉलीवुड, हॉलीवुड और लॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं ।इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है। उनकी बड़ी फिल्मों में डॉन 2, मोगुल मोगली और अ माइटी हार्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।