MS Dhoni को क्यों है चेन्नई से इतना प्यार? खुद खोला अपने इस सीक्रेट Love का खुलासा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 जुलाई 2023, 8:35 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिनके क्रिकेट को अलविदा कह देने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के सोलवें सीजन में उनकी कप्तानी के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार ट्रॉफी ले गई है।

MS Dhoni Channai Love: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिनके क्रिकेट को अलविदा कह देने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के सोलवें सीजन में उनकी कप्तानी के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार ट्रॉफी ले गई है। ऐसे में जहां एक ओर धोनी ने चेन्नई को आईपीएल के सोलवें सीजन की ट्रॉफी दिला दी है, तो वही चेन्नई में 10 जुलाई को एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का ऑडियो और ट्रेलर रिलीज किया गया है।

बता दे ये फिल्म तमिल भाषा में है। महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची के रहने वाले हैं, लेकिन चेन्नई के प्रति उनका झुकाव उनका प्यार हमेशा फैंस को हैरान करता है। यही वजह है कि हर बार महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई लव को लेकर सवाल उठते हैं, जिस पर से आप खुद माही ने ही पर्दा उठा दिया है।

चेन्नई से इतना प्यार क्यों करते हैं महेंद्र सिंह धोनी?

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था और इसी सीजन से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के दल में शामिल हुए थे। इसके बाद चेन्नई और धोनी के बीच एक ऐसा रिश्ता कायम हो गया, जो आज तक एक मजबूत धागे से बना हुआ है। इसे लेकर धोनी ने बताया कि चेन्नई से उनका रिश्ता बेहद खास है।

उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी पहली फिल्म के ट्रेलर लांच करने के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने तमिलनाडु के बारे में बात करते हुए चेन्नई के साथ अपने खास रिश्ते का भी जिक्र किया। धोनी ने कहा कि उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी यहीं से किया था। वही टेस्ट फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर भी चेन्नई का ही है और अब उनका प्रोडक्शन हाउस भी चेन्नई में है। इतना ही नहीं उसकी पहली फिल्म भी तमिल में आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि -चेन्नई उनके लिए हमेशा से बेहद खास रहा है।

बता दें हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में पांचवीं बार खिताब दिलाया है। इसी के साथ धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के साथ-साथ सबसे ज्यादा आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। दोनों ही टीमों के पास कुल 5-5 आईपीएल की ट्रॉफियां है। महेंद्र सिंह की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स का जलवा हमेशा ही टॉप पर रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।