तेरे जैसा यार कहां…धोनी के जन्मदिन पर इमोशनल हुए सुरेश रैना, आपने देखा Viral Video?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 जुलाई 2023, 1:32 अपराह्न

महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले की धुआंधार पारी के अलावा अपनी सबसे कूल कैप्टेंसी को लेकर भी जाने जाते हैं। माही की कुल कप्तानी की ही देन है कि उनके साथ काम करने वाले सभी खिलाड़ी उनसे बेहद प्यार करते थे।

Suresh Raina Wish MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे कूल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई को झारखंड के रांची के एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था। धोनी को बचपन से ही क्रिकेट के बल्ले से खासा प्यार था और उनका यही प्यार उन्हें क्रिकेट के मैदान में ले आया, जहां उन्होंने अपने जुनून और अपने जज्बे से कई ट्रॉफी भारत के खाते में डाली। महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले की धुआंधार पारी के अलावा अपनी सबसे कूल कैप्टेंसी को लेकर भी जाने जाते हैं। माही की कुल कप्तानी की ही देन है कि उनके साथ काम करने वाले सभी खिलाड़ी उनसे बेहद प्यार करते थे।

हैप्पी बर्थडे कूल कप्तानमाही

महेंद्र सिंह धोनी एक जानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ शानदार कप्तान भी थे। यही वजह थी कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ काफी दोस्ताना व्यवहार रखते थे। धोनी के सबसे खास दोस्तों में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना का नाम भी शामिल है। सुरेश रैना ने धोनी के 42वें जन्मदिन पर उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाइयां दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा- मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं… क्रिकेट का मैदान साझा करने से लेकर अपने सपने साझा करने तक, हमने जो बंधन बनाया… वह अटूट है। एक लीडर और एक दोस्त दोनों के रूप में आपकी ताकत मेरा मार्गदर्शन करती है। आने वाला साल आपके लिए खुशियां, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर आए। चमकते रहो… नेतृत्व करते रहो और अपना जादू फैलाते रहो…। इस मैसेज के साथ रैना ने माही का एक वीडियो भी शेयर किया है।

हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी…!

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।