सुष्मिता सेन की 13 साल की बेटी अलीशा पर भड़के लोग, तस्वीर देख सुना रहे हैं काफी खरी-खोटी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 जुलाई 2023, 5:21 अपराह्न

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकारा सुष्मिता सेन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है और सोशल मीडिया के जरिए ही वह अपने फैंस के साथ जुड़ी भी हुई है।

Sushmita Sen Daughter Alisha Sen Photos Viral: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकारा सुष्मिता सेन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है और सोशल मीडिया के जरिए ही वह अपने फैंस के साथ जुड़ी भी हुई है। हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा रील वीडियो शेयर किया, जिसे देख यूजर्स भड़क गए हैं। इस वीडियो में सुष्मिता सेन अपनी बेटी के साथ पेरिस के एफिल टावर के नजारे का लुत्फ उठाती नजर आ रही है, लेकिन इस दौरान सुष्मिता सेन की बेटी के पहनावे को देख यूजर्स भड़क गए हैं और सुष्मिता सेन के साथ-साथ उनकी 13 साल की बेटी अलीशा को भी काफी बुरा-भला सुनाते नजर आ रहे हैं।

13 साल की अलीशा सेन पर भड़के यूजर्स

सुष्मिता सेन की बेटी अलीशा अभी महज 13 साल की है। 13 साल की उम्र में सुष्मिता सेन के इस वीडियो में अलीशा के आउटफिट को देख लोग भड़क गए हैं। बता दे सुष्मिता ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह अपनी बेटी अलीशा के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैजिकल अलीशा… पढ़ाई के लिए विदेश जाने से पहले मेरी शोना का पेरिस-फ्रांस में पहला ट्रिप…। कैसे समय उड़ जाता है…। मैं हमेशा हमारे डांस को इंजॉय करूंगी। इसी के साथ उन्होंने foreverinlove #Maa #eiffeltower #Alisahbucketlist भी लिखा है।

बता दे सुष्मिता सेन ने जैसे ही इस वीडियो को पोस्ट किया, इस पर कमेंट करने वालों की भरमार लग गई। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों ने अलीशा के आउटफिट को लेकर काफी भद्दे कमेंट किए हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है अभी अलीशा की उम्र 13-14 साल होगी। इस उम्र में अगर बच्चें अपनी उम्र के बच्चों जैसे ही कपड़े पहने तो अच्छा लगता है। वहीं इस दौरान कई लोगों ने सुष्मिता सेन को भी काफी खरी-खोटी सुनाई है और अलीशा के इन कपड़ों के लिए सुष्मिता सेन को ही जिम्मेदार ठहराया है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- सॉरी, लेकिन यह छोटी बच्ची अपना क्लीवेज क्यों दिखा रही है?

बड़ी बेटी ने लुटाया भरमार प्यार

जहां एक ओर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलीशा कि इस वीडियो पर उनके आउटफिट के चलते उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई। वहीं दूसरी ओर सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी ने कमेंट कर लिखा- बहुत-बहुत स्पेशल… वही सुष्मिता सेन के भाई राजीव की पूर्व पत्नी चारु ओसपा ने भी इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर किया है।

बात सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे कि इन दिनों सुष्मिता सेन हार्ट अटैक से रिकवरी कर रही है। हाल ही में उन्हें आर्य वेब सीरीज के तीसरे सीजन में देखा गया था। इस वेब सीरीज को हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था, जिस पर फैंस ने काफी प्यार लुटाया। वही जल्द ही जिओ सिनेमा पर उनकी ‘ताली’ सीरीज भी नजर आने वाली है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।