Kartik Aaryan ने किया शादी प्लान का खुलासा, बोलें- घोड़ी, वेन्यू, सब रेडी है; जाने कौन है दुल्हन

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 जून 2023, 9:32 अपराह्न

Kartik Aaryan Wedding Plan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम चॉकलेटी बॉय का टाइटल अपने नाम कर चुके कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। कार्तिक के लुक, उनकी स्माइल और उनके स्टाइल सभी की लड़कियां दीवानी है। कार्तिक आर्यन को फॉलो करने वालों में सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी शामिल हैं। लड़के कार्तिक आर्यन के स्टाइल को कॉपी करते हैं। बता दे कार्तिक को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान अब तक उनका नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन रिलेशनशिप को लेकर अब तक उन्होंने कभी कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। ऐसे में फैंस जनाने को बेताब है कि आखिर कार्तिक आर्यन के दिल की रानी कौन है? कार्तिक आर्यन किस से शादी करेंगे?

Kartik Aaryan hd photos

शादी को लेकर कार्तिक आर्यन क्या प्लान है?

दरअसल कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी म्यूजिकल लव स्टोरी सत्यप्रेम की कथा को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। ऐसे में कार्तिक ने अपने अनोखे अंदाज में इस फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर #AskKartik नाम का एक सेशन रखा, जिसमें उन्होंने बातचीत के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कई यूजर्स ने उनसे उनकी लव लाइफ से लेकर शादी के प्लान को लेकर खुलकर बात की।

Kartik Aaryan

शादी का पूरा प्लान तैयार है, बस दुल्हन का इंतजार है- कार्तिक आर्यन

इस दौरान जब एक यूजर ने कार्तिक आर्यन से पूछा- आप अरेंज मैरिज करेंगे या लव मैरिज…? माला आंटी के पास रिश्ते तो बहुत आते होंगे। इस पर एक्टर ने अपनी मजेदार हाजिर जवाबी से फैंस को जवाब दिया। उन्होंने लिखा- अ मैरिज अरेंज बॉय लव… रिश्ते तो बहुत आते हैं डेली। तो वहीं जब एक यूजर ने पूछा कि- आखिर शादी कब करेंगे…? तो इसके जवाब में एक्टर ने लिखा- घोड़ी, वेन्यू, मेन्यू सब रेडी है… पर दुल्हन तो मिल जाए। कार्तिक का यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई उनकी हाजिर जवाबी की तारीफ करता नजर आ रहा है।

वही इस दौरान सवालों-जवाबों के दौर में एक यूजर ने कार्तिक आर्यन से उनकी लव लाइफ को लेकर भी सवाल किया। इस पर उन्होंने जवाब में लिखा- मुझे लगा था मैंने अपना प्यार ढूंढ लिया है, लेकिन प्यार के मामले में मैं लकी नहीं हूं…। ऐसे में कार्तिक आर्यन के इस जवाब से यह तो साफ जाहिर होता है कि कार्तिक आर्यन को किसी से प्यार हुआ था, लेकिन उनका प्यार मुकम्मल नहीं हुआ। वही जिस अंदाज में उन्होंने जवाब दिया है, उससे लगता है कि उन्हें प्यार में धोखा मिला है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।