ये है धोनी के बड़का भैय्या, बरसो बाद बड़े भाई के साथ दिखे माही, धड़ाधड़ वायरल हुई तस्वीरें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 जून 2023, 5:06 अपराह्न

महेंद्र सिंह की कप्तानी में आईपीएल 2023 की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स उड़ा ले गया है। ऐसे में आईपीएल के इस सीजन के जीतने के बाद से हर जगह धोनी के ही चर्चे हैं।

MS Dhoni With His Elder Brother Narendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह की कप्तानी में आईपीएल 2023 की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स उड़ा ले गया है। ऐसे में आईपीएल के इस सीजन के जीतने के बाद से हर जगह धोनी के ही चर्चे हैं। वहीं इस सीजन में धोनी को घुटने में काफी गहरी चोट की आ गई थी, जिसके कारण जैसे ही आईपीएल सीजन खत्म हुआ तुरंत उन्हें सर्जरी के लिए मुंबई लाया गया‌। सर्जरी के बाद अब धोनी रांची में अपने घर पर रिकवर में हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर धोनी की एक लेटेस्ट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं।

बरसों बाद बड़े भाई के साथ दिखे एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही है। फोटो में महेंद्र सिंह धोनी अकेले नहीं हैं, बल्कि अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल इस फोटो में उनके साथ और भी कुछ लोग खड़े हैं, लेकिन दाई तरफ सफेद टीशर्ट और काले पजामे में खड़े शख्स का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है और यह रिश्ते में महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई हैं।

बता दे महेंद्र सिंह धोनी और उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी में 10 साल का अंतर है। वह इस तस्वीर में नजर आ रहे एक व्यक्ति का नाम सुबोध सिंह कुशवाहा है और इसी शख्स ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है, जिसके बाद कमेंट की बौछार लग गई है।एक लंबे अरसे बाद महेंद्र सिंह धोनी को अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ देख लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

बता दे महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ भी बन चुकी है। इस फिल्म में धोनी के भाई के किरदार को नहीं दिखाया गया था। ऐसे में बेहद कम लोगों को धोनी के बड़े भाई के बारे में पता है। वहीं दोनों के बीच रिश्तो में तनाव की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी है। ऐसे में लेटेस्ट वायरल फोटो से लग रहा है कि दोनों के रिश्ते का तनाव खत्म हो गया है और अब दोनों भाई साथ रहने लगे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।