57 साल का एक्टर दूसरी पत्नी संग हनीमून पर चला, पत्नी की खूबसूरती देख फैंस भी मचले

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 जून 2023, 3:23 अपराह्न

Ashish Vidyarthi And Rupali Barua Honeymoon: 57 साल के बॉलीवुड एक्टर और विलेन आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी शादी के साथ ही लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। आशीष विद्यार्थी की दूसरी पत्नी का नाम रूपाली बरुआ है। वहीं अब शादी के बाद दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने अपने हनीमून पर निकल पड़े हैं, जिसकी तस्वीर है इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे यह तस्वीरें खुद कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, जिस पर फैंस भरमार प्यार लुटा रहे हैं।

हनीमून पर निकले आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ

इन तस्वीरों में आशीष और रूपाली बरुआ दोनों कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों की चेहरे की खुशी बता रही है कि दोनों इस उम्र में शादी कर बेहद खुश हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ हनीमून के लिए सिंगापुर गए हैं। हालांकि इस बात को लेकर अब तक कोई कन्फर्मेशन स्टेटमेंट नहीं आया है।

वहीं हनीमून की इन वायरल तस्वीरों में आशीष विद्यार्थी की पत्नी रूपाली बरुआ की खूबसूरती देख फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। सभी तस्वीरों में रूपाली बरुआ बेहद खूबसूरत लग रही है। आशीष विद्यार्थी ने भी पत्नी की खूबसूरती की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- प्यारे दोस्त का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया… थैंक यू टिनटिन इस प्यारी फोटो के लिए…!

आशीष और रूपाली को एक-दूसरे का इस तरह से साथ निभाते देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने दोनों को आइडल कपल बताया है, तो कई ने क्यूट और लवली जैसे कमेंट किए हैं। वहीं कई लोगों ने 57 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी को दूसरी शादी करने पर ट्रोल भी किया है। किसी ने उन्हें बुड्ढा कहा तो किसी ने उनकी जमकर आलोचना की। बता दे आशीष विद्यार्थी ने साल 2022 में अपनी पहली पत्नी राजोशी बरुआ से तलाक ले लिया था, जिससे उनका एक बेटा भी है और इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी रूपाली बरुआ से की है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।