‘शक्तिमान’ बनें भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे, किलविश की कैद से अपनी लैला को छुड़ायेंगे; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:35 अपराह्न

Shilpi Raj And Ritesh Pandey Shaktiman Song: शिल्पी राज को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में संगीत की दुनिया की क्वीन कहा जाता है। यही वजह है कि लोग उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वही शिल्पी राज का नया गाना शक्तिमान रिलीज हो गया है। इस गाने में रितेश पांडे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। रितेश पांडे को शक्तिमान के अवतार में देख लोग इस गाने को न सिर्फ जमकर इंजॉय कर रहे हैं, बल्कि इस पर प्रतिक्रिया देने वालों की भी भरमार लगी हुई है। यूट्यूब पर यह गाना रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचा रहा है। भोजपुरिया जवार के बीच ये गाना बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

रितेश पांडे बने शक्तिमान तो डिंपल सिंह है उनकी लैला

शिल्पी राज के इस शक्तिमान गाने में रितेश पांडे के साथ डिंपल सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। बता दे इस गाने में शिल्पी राज और रितेश पांडे ने आवाज दी है। दोनों की जुगलबंदी गाने को सुपरहिट बना रही है। ऐसे में यह गाना यूट्यूब पर इस समय व्यूज के मामले में धमाल मचा रहा है। अब तक इस गाने को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। शिल्पी राज और रितेश की आवाज में बना शक्तिमान गाना लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है।

रितेश और शिल्पी पांडे ने इस एल्बम का नाम शक्तिमान रखा है। इतना ही नहीं इस गाने के पोस्टर में रितेश पांडे शक्तिमान के गेटअप में भी नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि यह गाना लोगों के बीच काफी चर्चा में है। बता दे इस गाने के बोल प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। नमन मौर्य ने इस गाने को डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी असलमान खाने की है। लोग इस गाने को सिर्फ पसंद ही नहीं कर रहे, बल्कि इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।