आलिया भट्ट पर टूटा दुखो का पहाड़, करीबी ने निधन से रो-रोकर हुआ बुरा हाल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 जून 2023, 4:10 अपराह्न

Alia Bhat Grandfather Death: बॉलीवुड की पटाका गर्ल आलिया भट्ट के परिवार में मातम पसर गया है। दरअसल आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के पिता नरेंद्र नाथ राजदान का अचानक निधन हो गया है। इस खबर के बाद भट्ट और राजदान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। आलिया भट्ट ने खुद अपने नाना के निधन की खबर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। बता दे आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र नाथ राजदान ने 93 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर सभी लोग शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे नरेंद्र नाथ राजदान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र नाथ राजस्थान कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गंभीर बीमारी के चलते उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। हाल ही में आलिया ने अपने नाना की नाजुक हालत को देखते हुए अपनी दुबई की यात्रा को भी रद्द कर दिया था। वही जब वह एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी उन्हें नाना की तबीयत खराब होने की खबर मिली, जिसके बाद वह एयरपोर्ट से ही वापस लौट आई।

आलिया भट्ट ने अपने नाना के साथ बिताए अपने खास पलों का एक पुराने वीडियो को साझा करते हुए उन्हें याद किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट अपने नाना का 92वां जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा- ‘मेरे दादाजी, मेरे हीरो, 93 तक गोल्फ खेले। 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। उनकी परपोती के साथ खेला। उन्हें क्रिकेट से प्यार था। उन्हें स्केचिंग से प्यार था। परिवार और अंतिम पल तक उन्होंने अपने जीवन को प्यार किया। मेरा दिल दुख से भरा है लेकिन खुशी से भी भरा है, क्योंकि मेरे दादाजी ने हमें खुशी दी है और इसके लिए धन्य और आभारी महसूस करते हैं कि उन्होंने हमें पाला है।’

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सभी लोग कमेंट कर उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने और परिवार का सहारा बनने जैसे कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने आलिया भट्ट के नाना के निधन पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।