रिंकू सिंह का नितीश राणा की पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीर वायरल, लोगों ने कहा- ये मुरली विजय वाला कांड ना कर दें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 मई 2023, 4:54 अपराह्न

Rinku Singh And And Sakshi Marwah Photos Viral: आईपीएल 2023 का ये सीजन अपने अंतिम चरण पर है। ऐसे में जहां एक और सोशल मीडिया पर आईपीएल 2023 के विनर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, तो वहीं इस बीच इस सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह इस समय चौतरफा सुर्खियों में छाए हुए हैं। जहां एक ओर इस सीजन में रिंकू सिंह का बल्ला विपक्षी टीम के खिलाफ जबरदस्त स्ट्रोक लगाता नजर आया है, तो वहीं अब रिंकू सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रिंकू सिंह नितीश राणा की पत्नी के साथ काफी रोमांटिक पोजीशन में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि उनकी इस तस्वीर के वायरल होने के बाद नेटिजंस ने रिंकू सिंह से मजे लेना शुरू कर दिया है।

रिंकू सिंह और नीतीश राणा की पत्नी की तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रिंकू सिंह अपनी टीम के कप्तान नितीश राणा की पत्नी सांची मारवाह के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रिंकू और साक्षी काफी क्लोज है। बता दे इस तस्वीर को रिंकू सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे सांची मारवाह ने बाद में अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट भी किया है।

सांची और रिंकू की यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर फैंस काफी मजेदार अंदाज में अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इस वायरल तस्वीर में दोनों की क्लोज़नेस को देखते हुए लोगों ने उनके अफेयर की चर्चा भी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस दौरान सिर्फ रिंकू सिंह और सांची मारवाह से ही नेटजंस मजे नहीं ले रहे है, बल्कि इन लोगों ने नीतीश राणा से भी मजे लिए हैं।

ट्विटर पर इस तस्वीर को लोगों ने अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया है। हालांकि जिस कैप्शन ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है वह मुरली विजय से जुड़ा है। इस यूजर ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘कहीं अब यह मुरली विजय वाला कांड ना कर दे’

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।