भौकाल मचा रहे रिंकू सिंह, IPL के 3 मैचों में ऐसा चला बल्ला कि फीके पड़ गए धोनी-विराट

Rinku Singh Score In IPL 2023: IPL 2023 में इस समय हर जगह रिंकू सिंह का नाम छाया हुआ है। वहीं जहां आज इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइज हैदराबाद ने अपना दूसरा मैच जीत लिया है, तो एक बार रिंकू सिंह अपने बल्ले के साथ छा गए हैं। बता दे शुक्रवार को हैदराबाद टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रनों से हरा दिया। हालांकि इस दौरान मैच के हीरो हैरी ब्रुक रहे। हैरी ब्रुक ने भले ही शतक जमाया हो, लेकिन इसके बावजूद भी फैंस की नज़रे रिंकू सिंह के बल्ले पर ही टिकी रही।

IPL 2023 में रिंकू सिंह के बल्ले का जलवा

बता दे रिंकू ने गुजरात के खिलाफ खेले गए अपने मैच में आखिरी ओवर में 29 रनों का पीछा करते हुए लगातार 5 बोलों पर छक्के लगा मैच को अपनी झोली में कर लिया था। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरे रिंकू सिंह से फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। 229 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर ने 205 रन बनाए। इसमें से रिंकू सिंह 31 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाकर छा गए।

Rinku Singh Score In IPL 2023

भले ही हैदराबाद सनराइज ने मैच जीत लिया हो और हैरी ब्रुक मैच के हीरो रहे हो, लेकिन मैच में हर किसी की जुबान पर रिंकू सिंह का ही नाम था। हर कोई आईपीएल में रिंकू सिंह के बल्ले का भोकाल देखने के लिए बेताब था। बता दे रिंकू सिंह अब तक IPL 2023 के सीजन में 4 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 78 की औसत से 156 रन बनाए हैं। वही अपने लास्ट मैच में भी उन्होंने 58 रनों की नाबाद पारी खेली।

Rinku Singh Score In IPL 2023

रिंकू सिंह का स्कोर बोर्ड

बात रिंकू सिंह के पिछले 3 मैचों की करें तो बता दे कि रिंकू ने पहले मैच में आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के खिलाफ 33 बोलों पर 46 रन, दूसरे मैच में जीटी (गुजरात टाइटन्स) के खिलाफ 21 बॉल पर 48 रन, तीसरे मैच में एसआरएच (सन राइज हैदराबाद) के खिलाफ 31 गेंदों पर 58 रन की धुआंधार पारी खेली है। ऐसे में रिंकू सिंह का पिछले तीन मैचों का क्रिकेट स्कोर बोर्ड देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल में उनका बल्ला धोनी, रोहित, विराट से ज्यादा तेज चल रहा है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।