कौन है शार्दुल ठाकुर की होने वाली पत्नी मिताली पारुलकर, जिनकी खूबसूरती के आगे फीकी है हर आदाकारा!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 फरवरी 2023, 3:02 अपराह्न

Who is Shardul Thakur Wife Mittali Parulkar: केएल राहुल और अथिया शेट्टी (KL Rahul And Athiya Shetty), अक्षर पटेल और मेहा पटेल (Akshar Patel And Meha Patel) के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर भी 27 फरवरी को अपनी मंगेतर मिताली पारुलकर संग सात फेरे (Shardul Thakur And Mittali Parulkar Wedding) लेने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद उनकी मंगेतर मिताली पारुलकर ने एक इंटरव्यू के दौरान की थी बता दें इस कपल ने 2021 में शादी की थी। वहीं डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद अब फाइनली 27 फरवरी को यह कपल सात फेरे लेने वाली है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी का विकेट क्लीन बोल्ड होते देखने के लिए क्रिकेट फैंस काफी बेताब है।

Shardul Thakur And Mittali Parulkar

कौन है शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली पारुलकर?

शार्दुल ठाकुर की होने वाली पत्नी का नाम मिताली पारुलकर है। वह पेशे से एक बिजनेस वूमेन है। बता दे मिताली पारुलकर ‘ऑल द बेस्ट’ नाम की एक स्टार्टअप कंपनी चलाती है। बात मिताली पारुलकर की खूबसूरती की करें तो बता दें कि खूबसूरती के मामले में मिताली बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकारा को भी जबरदस्त टक्कर देती है। मिताली की खूबसूरती किसी मॉडल से कम नहीं है। मिताली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट सेटिंग पर रखा है।

Shardul Thakur And Mittali Parulkar

बेहद खूबसूरती है मिताली पारुलकर

शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने को दोनो पहले अच्छे दोस्त थे और बाद में एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने साल 2021 में सगाई की थी। ये शादी 2022 में होनी थी, लेकिन t20 वर्ल्ड कप के कारण शार्दुल ठाकुर को कुछ समय के लिए शादी ताली पड़ी थी।

Shardul Thakur And Mittali Parulkar

200 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल

शार्दुल ठाकुर और मिताली की शादी में 200 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। दोनों की शादी की मेहमान लिस्ट अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत तक के कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।