Sapna Gill: कौन हैं सपना गिल? जिसने बीच सड़क पृथ्वी शॉ से की हाथापाई, रवि किशन संग फरमा चुकी है रोमांस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 फरवरी 2023, 10:52 पूर्वाह्न

Prithvi Shaw And Sapna Gill: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की 15 फरवरी को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में होटल के बाहर कुछ लोगों से हाथापाई हो गई, जिसका वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही इस वायरल वीडियो में एक लड़की भी पृथ्वी शॉ के साथ बदसलूकी करती नजर आ रही है। बता दे यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल है। ऐसे में आइए हम आपको भोजपुरी पर्दे पर रवि किशन और निरहुआ के साथ रोमांस फरमा चुकी सपना गिल के बारे में बताते हैं।

कौन है सपना गिल? (Who is Sapna Gill)

पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली सपना गिल पेशे से एक मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। इसके अलावा वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई है। बता दे सपना गिल चंडीगढ़ की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी फैंस से जुड़ी रहती है। सपना गिल की वायरल तस्वीरों में उन्हें कई बार दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन और खेसारी लाल यादव के अलावा पावर स्टार पवन सिंह के साथ भी देखा जा चुका है।Sapna Gill

सपना गिल ने साल 2019 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस दौरान वह काशी अमरनाथ फिल्म में नजर आई थी। बता दे इस फिल्म में सपना गिल के अलावा रवि किशन, आम्रपाली दुबे और निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा सपना निरहुआ चलल लंदन और मेरा वतन जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।Sapna Gill

क्यों हुई पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच हाथापाई

15 फरवरी बुधवार की रात जब पृथ्वी शॉ अपने कुछ दोस्तों के साथ सांताक्रुज के एक होटल पर डिनर करने पहुंचे थे, तो इस दौरान सपना भी अपने दोस्तों के साथ वहां पार्टी कर रही थी पृथ्वी को देखते ही एक्ट्रेस उनके पास सेल्फी लेने के लिए गई। इस दौरान सपना ने पृथ्वी के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाई, जिसके बाद सपना के दोस्त पृथ्वी की वीडियो बनाने लगे। इस पर क्रिकेटर ने आपत्ति जताई और इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। ऐसे में हंगामा बढ़ता देख पृथ्वी शॉ वहां से चले गए, लेकिन सपना और उनके दोस्तों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और सड़क पर भी हंगामा करने लगे।Sapna Gill

वायरल वीडियो में सपना की आवाज भी सुनाई दे रही हैं, जिसमें सपना किसी से फोन पर बात करती हुई भी नजर आ रही है। वही सपना के दोस्त लगातार इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए यह इल्जाम लगा रहे हैं कि पृथ्वी ने क्लब में सपना के साथ मारपीट की है। सपना के दोस्तों का कहना है कि यह सिर्फ फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पृथ्वी ने उनका फोन फेंक दिया।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।