अपनी ऐसी फोटो इस्तेमाल करने पर इस कंपनी पर भड़की अनुष्का शर्मा, पति इसी कंपनी से कमाए हैं करोड़ों

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 दिसम्बर 2022, 1:03 अपराह्न

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Viral Kohli) से जुड़ा एक मामला इस समय सोशल मीडिया (Social Media Viral) से लेकर खबरों के गलियारों तक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल यह मामला अनुष्का शर्मा और एक स्पोर्ट्स ब्रांड पूमा (Anushka Sharma And Puma Controversy) से जुड़ा हुआ है। अनुष्का शर्मा ने इस मामले में यह दावा किया है कि पूमा कंपनी ने बिना उनकी इजाजत के उनकी फोटो का इस्तेमाल किया है। अनुष्का ने इस दौरान कंपनी के इस कदम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि- कंपनी फोटोस को जल्द हटाएं। खास बात यह है कि अनुष्का शर्मा ने जिस पूमा कंपनी को सोशल मीडिया के जरिए इतनी लंबी लताड़ लगाई है, असल में उनके पति विराट कोहली ही उस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर है।

Anushka Sharma

पूमा कंपनी पर भड़की अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के नाराजगी भरे इंस्टाग्राम पोस्ट को विराट कोहली ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अनुष्का शर्मा की स्टोरी का स्क्रीनशॉट डालते हुए लिखा कि- पूमा इंडिया इस मामले को सुलझाएं…। बता दें अनुष्का शर्मा ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पूमा कंपनी को टैग करते हुए लिखा- ‘बिना इजाजत आप किसी भी ब्रांड पर्सनैलिटी के लिए मेरे फोटोस का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि मैं आपकी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर नहीं हूं… कृपया इसे हटा लें’

Anushka Sharma

पूमा कंपनी ने बिना इजाजत इस्तेमाल की अनुष्का शर्मा की तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने पूमा कंपनी पर आरोप लगाया है कि उसने सीजन सेल के लिए उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। अनुष्का शर्मा इस बात से नाराज है। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रेटजी भी हो सकती है। कंपनी का नाम बढ़ाने के लिए जानबूझकर इस कॉन्ट्रोवर्सी का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि इस बात के अब तक कोई सबूत सामने नहीं आए हैं।

Anushka Sharma

पूमा कंपनी से विराट कोहली ने की 110 करोड रुपए की कमाई

मालूम हो कि विराट कोहली साल 2017 से ही पूमा इंडिया के ब्रांड एंबेसडर है। बतौर खिलाड़ी पूमा इंडिया ने 8 सालों के लिए उनके साथ 110 करोड़ा रुपए का एक एग्रीमेंट साइन किया है, जिसके मुताबिक विराट कोहली को पूमा इंडिया हर साल 13.75 करोड़ रुपए देती है। बता दे विराट कोहली और पूमा कंपनी के बीच एग्रीमेंट साल 2025 में खत्म होगा। ऐसे में पूमा इंडिया और अनुष्का शर्मा के बीच उलझा यह मामला कब तक सुलझता है… यह देखना दिलचस्प होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।