Virat Kohli Love Affairs: अनुष्का से पहले इन 4 को डेट कर चुके हैं विराट कोहली, कई का तोड़ा है दिल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 नवम्बर 2022, 7:28 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दमदार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। विराट कोहली आज 34 साल (Virat Kohli Age) के हो गए हैं। विराट टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज होने के साथ-साथ सोशल मीडिया (Virat Kohli Instagram) के भी सबसे पॉपुलर स्टार भी है।

Virat Kohli Unknown Fact: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दमदार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। विराट कोहली आज 34 साल (Virat Kohli Age) के हो गए हैं। विराट टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज होने के साथ-साथ सोशल मीडिया (Virat Kohli Instagram) के भी सबसे पॉपुलर स्टार भी है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट कोहली ने साल 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी (Virat Kohli And Anushka) की थी। हालांकि अनुष्का से पहले विराट की जिंदगी में 4 महिलाओं (Virat Kohli Love Affairs) की एंट्री हुई थी, लेकिन अधुरी रह गई हर बार कहानी…

अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों ने इस दौरान काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक मैच में विराट कोहली ने स्टेडियम में बैठी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी, तो इस रिश्ते पर सरेआम मुहर लग गई। इसके बाद यह कपल खुलेआम एक दूसरे के साथ खड़ा नजर आने लगा।

इजाबेल

अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली ब्राजील मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस इजाबेल को भी डेट कर चुके हैं। साल 2014 में ही एक इंटरव्यू के दौरान इजाबेल ने कहा था कि विराट उनके पहले इंडियन फ्रेंड है। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि दोनों अपने इस रिश्ते को पब्लिक करने से हमेशा बचते नजर आए। हालात यहां पहुंच गए कि दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए।

साराह जेन

एक्ट्रेस और मॉडल सराह जैन और विराट कोहली की दोस्ती एक पार्टी से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों की बढ़ती मुलाकातों के साथ उनके लव अफेयर के चर्चे भी शुरू हो गए। हालांकि विराट कोहली अपने बिजी मैच शेड्यूल के चलते उन्हें टाइम नहीं दे पाए और दूसरी और सराहा भी अपनी फिल्मों में व्यस्त थी। समय के अभाव में ही यह रिश्ता टूट गया।

तमन्ना भाटिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी विराट कोहली के लव अफेयर्स का हिस्सा रह चुकी है। विराट कोहली और तमन्ना भाटिया एक ऐड के लिए पहली बार साथ आए थे। इसके बाद उनकी प्यार में बदल गई, लेकिन दोनों ने कभी पब्लिकली अपने रिश्ते को कुबूल नहीं किया और बाद में यह रिश्ता टूट गया।

संजना

साल 2009 में कनाडा एक्ट्रेस संजना के साथ भी विराट कोहली के लव अफेयर के चर्चे सुर्खियां बटोर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों आईपीएल मैच के दौरान देर रात पार्टी किया करते थे और इसी दौरान दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आया था। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को नहीं कबूला और दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते नजर आये।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।