R Madhvan के बेटे ने विदेश में किया देश का नाम रोशन, Danish Open 2022 में जीता सिल्वर मेडल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 अप्रैल 2022, 5:10 अपराह्न

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) ने एक बार फिर देश और पिता दोनों का सर गर्व से ऊंचा किया है। दरअसल उन्होंने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हुए डेनिश ओपन 2022 (Danish Open 2022) में रजत पदक (Vedaant Madhavan Won Silver Medal) जीता है। बता दे वेदांत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता (freestyle swimming event) में 15:57:86 का टाइम रिकॉर्ड बनाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। वेदांत की इस खुशखबरी को खुद उनके पिता अभिनेता आर माधवन ने अपनी सोशल मीडिया (R Madhavan Twitter) अकाउंट पर उनकी एक क्लिप शेयर कर साझा किया है।

R Madhvan Son Vedaant madhavan

वेदांत माधवन ने जीता सिल्वर मेडल

आर माधवन ने पोस्ट कर लिखा- आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से साजन प्रकाश और वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन 2022 में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीता। कोच प्रदीप सर SFI और ANSA का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें बहुत गर्व है। बता दे उन्होंने अपनी खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है।

आर माधवन के इस पोस्ट पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दी है। इस कड़ी में अभिषेक बच्चन, नम्रता शिरोड़कर, दर्शन कुमार, शिल्पा शेट्टी, ईशा देओल जैसे कई सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है। सभी ने आर माधवन को शुभकामनाएं देते हुए युवा विजेता को भी बधाई दी।

R Madhvan Son Vedaant madhavan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर सेलिब्रिटी किड्स को उनके माता-पिता के नाम से ही जाना जाता है। ऐसे में आर माधवन कई बार इस खुशी को जाहिर कर चुके हैं कि उनके बेटे ने उनके नाम से हटकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आर माधवन ने कई बार यह बात कही है कि वह वेदांत माधवन के पिता होने पर गर्व महसूस करते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।