भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली आये दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वही अभी हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले बीसीईसीई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के दावों को खारिज करके एक बार फिर से क्रिकेट जगत में बवाल मचा दिया है।
जी हां, साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में सौरव गांगुली के उस बयान से साफ तौर पर इंकार कर दिया है जिसमे उन्होंने बताया था कि कोहली को टी20 की कप्तानी नही छोड़ने के लिए कहा गया था। आपको बतादें कि विराट के इस बयान के बाद उनके और बीसीसीआई के बीच के मतभेद लोगों के सामने आ गए हैं।
कोहली के नाम जुड़े कई विवाद :-
वैसे ये पहली बार नही है जब विराट का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। इससे पहले भी वह कई बार अपने करियर के दौरान विवादों से घिर चुके हैं। फिर चाहे वो अनिल कुंबले के साथ उनका विवाद हो, अनुष्का शर्मा के लिए नियम तोड़ना हो या फिर दर्शकों के साथ भिड़ने का मामला हो। कोहली से जुड़े विवाद कई दफे लोगों के सामने आ चुके है।
अनुष्का शर्मा के लिए तोड़े नियम :-
आपको बतादें कि साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान विराट कोहली बॉक्स में अनुष्का शर्मा से बात करते हुए नजर आए थे जो कि नियम के खिलाफ थे। नियमों के अनुसार खिलाड़ी केवल उस वक़्त अपने साथी कोच या फिर स्टाफ से ही बात कर सकता है। लेकिन विराट ने अनुष्का के लिए उस नियम को तोड़ा था जिसके लिए उन्हें बाद में चेतवानी भी दी गई थी।
अनिल कुंबले से जुड़ा विवाद :-
बात करें अनिल कुंबले के साथ हुए विराट कोहली के विवाद की तो ये तब की बात है जब साल 2016 में अनिल कुंबले भारतीय टीम के कोच बने थे। हालांकि वह ज्यादा दिनों तक इस पद को संभाल नही पाए थे और उनके कार्यकाल के दौरान विराट कोहली को उनका अनुशासन भी कुछ खास पसन्द नही आया था। जिसके कारण सालभर के बाद ही अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और सोशल मीडिया पर इसका कारण विराट कोहली से बढ़ती दूरियों को बताया था।
ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के साथ किया था गलत बर्ताव :-
इसके अलावा साल 2011 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सिडनी में टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को गलत इशारा किया था जिसके कारण ना सिर्फ बड़ा बवाल हुआ था बल्कि कोहली को अपने मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भी भरना पड़ा था।
गौतम गंभीर के साथ भी उलझ चुके हैं विराट कोहली :-
वही आईपीएल के छठे सीजन के दौरान कोहली गौतम गंभीर के साथ हुए अपने झगड़े को लेकर भी विवादों से घिर चुके हैं। जी हां, दरअसल उस दौरान केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला चल रहा था और कोहली आउट होने के बाद वापिस लौट रहे थे। मगर उसी दौरान गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा कहा जिसके कारण कोहली को उनपर गुस्सा आ गया था। फिर इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हुई और दोनों एक दूसरे को अपशब्द कहने लगे।