23 वर्षीय नीरज जैवलिन के साथ रफ्तार के भी है शौक़ीन, गैराज मे मौजूद है Bajaj Pulsar, Harley Davidson और XUV700

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 20 सितम्बर 2021, 5:32 अपराह्न

भारत को टोक्यो ओलम्पिक मे सोने की चमक दिलाने के बाद नीरज चोपड़ा काफी मशहूर हो गए है, ओलम्पिक के बाद से वे काफी चर्चा मे आ गए है। लोग उन पर काफी प्यार लुटा रहे हैं और उनकी निजी पसंद जानने मे भी काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।23 वर्षीय नीरज जैवलिन के साथ ही रफ्तार के भी शौक़ीन है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल पर उन्हें Bajaj Pulsar 220 F के साथ उनकी फोटो देखी जा सकती है।

नीरज चोपड़ा

दरअसल नीरज चोपड़ा जिस बाइक के दीवाने हैं, वह Harley Davidson 1200 Roadster । यह एक अमेरिकन बाइक है जिसे उन्होंने 2019 मे एशियन गेम्स जीतने की बाद खरीदा था। नीरज चोपड़ा अकसर ही बजाज पल्सर और हार्ले Davidson को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं। उनके पोस्ट से यह बात जाहिर होती है कि इन कार और बाइक से उन्हें कितना लगाव है।

नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा

सोशल मिडिया से लेकर सरकारे तक उनकी तारीफ़ कर रही है, वे हाल ही मे अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति मे शामिल हुए थे।
नीरज हरियाणा के पानीपत से ताल्लुक रखते हैं। ओलम्पिक भारत को गोल्ड दिलाने के आनंद महिंद्रा ने उन्हें नई महिंद्रा XUV700 देने का ऐलान किया है।

नीरज चोपड़ा

इतना ही नहीं जिस जैवलिन के खेल मे नीरज ने भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया, उसे लेकर महिंद्रा अपनी SUV 700 Javelin का स्पेशल एडिशन ला रही है। अब यह जानने की उत्सुकता सभी में बनी हुई है कि गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के गैराज की शान बनने वाली अगली गाड़ी कोई कार होती है या बाईक।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।