कभी घोटाले मे आया नाम तो कभी भाभी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप, Yuvraj का विवादों से है पुराना नाता

सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह विश्व कप 2011 और 2007 की विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं। देखा जाए उनका पूरा करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। खेल में अपने प्रदर्शन के अलावा वे मैदान के बाहर भी लगातार चर्चा में बने रहे हैं। आज हम आपको क्रिकेटर युवराज सिंह से जुड़े 5 विवादों के बारे में बता रहे हैं, जिसके कारण वह लगातार सुर्खियों में बने रहे –

भाभी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने एक बार युवराज सिंह पर घरेलू हिंसा मुकदमा दर्ज कराया था

युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने एक बार युवराज सिंह पर घरेलू हिंसा मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी भाभी बिग बॉस सीजन-10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। भाभी आकांक्षा ने उनके साथ ही मां शबनम सिंह और भाई पर भी यही आरोप लगाया था। आकांक्षा शर्मा और युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की शादी हुई थी, लेकिन फिर उन दोनों के बीच अक्सर ही विवाद होने शुरू हो गए।

योगराज सिंह- धोनी विवाद

 योगराज सिंह

whatsapp channel

google news

 

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कई बार महेंद्र सिंह धोनी पर इस बात को लेकर आरोप लगाया कि उनकी वजह से ही युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं दिया गया। उन्होंने कई बार धोनी पर सीधे सीधे निशाना साधा था। पिता के बयान से आजिज आकर युवराज सिंह को यह तक कहना पड़ा कि पिता के बयान से वे इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

जब बल्ला लेकर फ्लिंटॉफ की तरफ भागे थे युवराज

जब बल्ला लेकर फ्लिंटॉफ की तरफ भागे थे युवराज

युवराज सिंह और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच 2007 वर्ल्ड टी-20 में एक विवाद हुआ था, जो खूब सुर्खियों में रहा था। भारतीय पारी के 18वें ओवर के बाद फ्लिंटॉफ ने युवराज से कुछ ऐसा कह दिया था कि युवी बल्ला लेकर उनकी तरफ बढे़ थे। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी और अंपायरों द्वारा उन्हें रोक लिया गया। इसके अगले ही ओवर में युवी ने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में 6 छक्के जड़ दिए थे।

युवी- दीपिका, कुछ तो था!

युवी- दीपिका

 

एक समय था जब चारों ओर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के रिश्ते की चर्चा थी। लेकिन फिर बाद में दीपिका और युवराज के नजदीकियां बढ़ने की चर्चा होने लगी। खबर तो यह तक आई कि युवराज से नजदीकियों के चलते दीपिका ने धोनी से रिश्ता तोड़ दिया था। इसके लेकर एक बार शाहरुख खास ने कार्यक्रम में धोनी और युवी की खिंचाई भी की थी।

पर्ल ग्रुप घोटाले में आया था नाम

45 हजार करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप घोटाले में भी युवराज सिंह का नाम आया था

 

45 हजार करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप घोटाले में भी युवराज सिंह का नाम आया था। उनके साथ ही उनके साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह का नाम भी आया था। इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि पर्ल ग्रुप ने विश्व कप 2011 में जीत के बाद युवराज सिंह और हरभजन सिंह को प्लॉट गिफ्ट किया था। हालांकि, युवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया था।

Share on