Thursday, June 1, 2023

पटना जंक्शन पर आज दिखेगा महिला शक्ति का नजारा, सिर्फ महिला रेलकर्मियों के संभालेगी मोर्चा

8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। समाज में औए देश के विकास में एक महिला की भूमिका को निखार कर ही कोई देश विकास के सपने देख सकता है। लेकिन भारतीय समाज अभी भी उस पिछड़े मानसिकता के साथ खड़ी नजर आती है जो महिला को बस परिवार तक ही सीमित रखना चाहती है। एक परिवार में भी उसकी भूमिका में फैसले लेना शामिल नहीं होता। उसका काम बस फैसले का पालन करना भर होता है।

समाज में एक दिन को महिला दिवस के तौर पर मना पाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज के दिन कई संस्था, व्यक्ति और सरकार अपनी तरफ से महिला को बराबरी और सम्मान का एहसास कराने के लिये कुछ ख़ास करती है। ऐसे में पूर्व मध्य एएल्वे के CPRO राजेश कुमार ने कहा है कि आज के दिन पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन पूरी तरह महिला कर्मियों के जिम्मे किया जाएगा। टिकट काउंटर से लेकर पटना जंक्शन के प्लेटफार्म न दस पर केआरआरआई का कार्य भी महिला कर्मी ही देखेंगी। पार्सल में बुकिंग, टिकेट चेकिंग , सभी तरह के कार्य महिला कर्मी ही करेंगी।

गुलजारबाग स्टेशन की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से महिलाकर्मी को ही सौंपी जाएगी। सभी प्रमुख विभागों में फ्रंट लाइन स्टाफ महिला कर्मी ही होंगी। पटना जंक्शन से बक्सर तक का मेमू ट्रेन 03203/063225 का परिचालन भी महिला कर्मी ही करेंगी, जिसे लेकर 12:35 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन लेकर महिला लोको पायलट रिचा कुमारी और गार्ड नेहा कुमारी रवाना होंगी। ऐसा लोगो में महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिये किया जाएगा कि महिलाएं कमतर कतई नहीं है।

वही दानापुर रेल मंडल के 10 महिलाकर्मी को कोरोनाकाल में बेहतर योगदान और महिला नेतृत्व के लिये सम्मानित किया जाएगा। जिन महिला कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, वे हैं – डॉक्टर जे राय, डॉक्टर सीमा कुमारी, डॉक्टर नीलाम सिन्हा, पुष्पलता, ताप्ती रॉय, राजमणि देवी, सीमा कुमारी, कंचन कुमारी, सांझल मरांडी, और अंजलि कुमारी।

whatsapp-group
Manish Kumar
Manish Kumarhttp://biharivoice.com/
Manish kumar is our Ediitor and Content Writer. He experience in digital Platforms from 5 years.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles