बेटे के आलीशान बंगले को छोड़ क्यों टूटे-फूटे घर मे रहते थे मुकेश सहनी के पिता, जाने कैसी है मुकेश सहनी की फैमिली

Mukesh Sahani Father : मंगलवार की सुबह-सुबह दरभंगा शहर दहल गया. कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में कोई कल्पना तक ना किया हो। मंगलवार की सुबह सुबह वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की खबर से पूरा बिहार सन्न रह गया। मुकेश साहनी के पिता जीतन सहनी (Mukesh Sahani Father) का उनके घर में ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। जिस क्षत-विक्षत स्थिति में उनका लाश बरामद हुआ उससे यही अंदेशा लगाया जा सकता है कि काफी निर्मम तरीके से उनकी हत्या की गई है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार- हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि पेट की आतें और चेहरे से आंखें तक बाहर आ गई है। वही तस्वीरों में भी ऐसा देखा जा सकता है की चाकू से कई बार उनके ऊपर वार किया गया है।

क्यों टूटे-फूटे घर मे रहते थे मुकेश सहनी के पिता (Mukesh Sahani Father)

हालांकि अभी तक हत्या क्यों की गई? कैसे हुई ? इस पर अभी कोई जानकारी सामने  नहीं आई है। पुलिस की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी के पिता सहनी जिस कमरे में सो रहे थे वहीं पर उनके ऊपर हमला किया गया है। पूरे कमरे में चारों तरफ खून फैला मिला है। जिस घर में मुकेश सहनी के पिता सो रहे थे वह इनका पैतृक आवास है परंतु यह बात लोगों के लिए बिल्कुल अजीब लग रही है कि आखिर मुकेश सहनी के पिता बेटे के आलीशान बंगले को छोड़कर टूटी-फूटी ईद के घरों में क्यों रहते थे!  इस घर में जीतन सहनी अकेले ही रहा करते थे। उनके पैतृक घर के बगल में ही मुकेश सहनी का एक बड़ा बंगला है लेकिन उनके पिता इस बंगले में ना रहकर इस टूटी-फूटी मकान में ही रहा करते थे।

Mukesh Sahani House

स्थानीय लोगों से जो जानकारी मिली उसमें ऐसा कहा गया की जीतन सहनी काफी सभ्य और सामाजिक व्यक्ति थे। परिजनों ने बताया कि रात के 11:00 बजे उनसे बात हुई थी। जब सुबह उन्होंने गेट नहीं खोला तो लोगों ने पीछे जाकर देखा तो पता चला कि दरवाजा टूटा पड़ा हुआ है। जब लोगों ने अंदर देखा तो अलमारी टूटी मिली और काफी बद्दतर स्थति में जीतन सनी की लाश मिली।

कैसा है मुकेश सहनी का परिवार

मुकेश सहनी दो भाई हैं- मुकेश साहनी और संतोष सहनी। दोनों भाई बाहर ही रहा करते हैं। इनके पिताजी गांव में अकेले ही रहा करते थे। मुकेश सहनी की मां का निधन 8 साल पहले ही हो चुका है। वहीं मुकेश सहनी की एक बहन रिंकू सहनी है, जिनकी शादी पहले ही हो चुकी है।

Also Read- कभी फिल्मों मे सेट डिज़ाइन करते थे वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी, ऐसे हुई पॉलिटिक्स मे एंट्री !

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। वहीं जांच के लिए एसआईटी भी गठन की गई है। इस घटना के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारा में काफी हलचल पैदा हो गई है। हर कोई बिहार के इस घटना पर स्तब्ध है। वहीं पुलिस इसके छानबीन में लगी हुई हैं। बता दे कि मुकेश सहनी विकास इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं। बिहार सरकार में मुकेश सहनी मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन के साथ हैं। इनके पिता के निधन के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है.

Manish Kumar