Gutkha Dance: नागिन छोड़ों साहब, यहां देखों गुटखा डांस, Viral Video देख लोग नहीं रोक पा रहे हंसी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 जनवरी 2023, 7:15 अपराह्न

Gutkha Dance Video Viral: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जिस पर हर दिन कई अलग-अलग तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। आज तक आपने सोशल मीडिया पर नागिन डांस और मुर्गा डांस के कई वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे, लेकिन आज हम जिस डांस वीडियो की बात कर रहे हैं, यह डांस वीडियो नागिन और मुर्गा डांस से हटकर नई डांस परफॉर्मेंस है, जिसे गुटखा डास के नाम के साथ वायरल किया जा रहा है।

वायरल हुआ गुटखा डांस वीडियो

नागिन और मुर्गा डांस छोड़ सोशल मीडिया पर एक नया ही डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग गुटखा डांस वीडियो कहकर बुला रहे हैं। इस डांस वीडियो में एक लड़का शादी समारोह में डीजे पर जमकर नाचता नजर आ रहा है। लड़के के इस डांस को देखने के बाद लोगों ने इसे गुटका डांस के साथ-साथ और भी कई नाम दिये है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???? MAHI ???? (@butterfly__mahi)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में वायरल हो रहे इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें, तो इसमें एक लड़का अपने हाथों में गुटखा रखने की एक्टिंग करता और फिर बाद में उस गुटके को मसलते हुआ नजर आ रहा है। वही इस वीडियो में डीजे पर कुछ दूसरे लड़के भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह उन सब से दूर अपना ही अलग गुटका डांस कर रहा है। इस दौरान में अपने अनोखे अंदाज से पूरी महफिल में ही नहीं बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर भी छा गया है।

गजब का है लड़के का गुटखा डांस

इस लड़के का गुटखा डांस वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने इस पर काफी मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिए हैं। बता दें इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के एक यूजर ने अपलोड किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के कुछ ही मिनटों में तेजी से वायरल होना शुरू हो गया था। अब तक इस वीडियो को कई हजार लोग देख चुके हैं। वही इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- गुटका नहीं टबेको खा रहा है… वहीं एक ने कहा- गुटका लवर नहीं खैनी लवर को टैग करो।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।