Human Calculator है ये लड़की’ गणित के हर नंबर से है ऐसी दोस्ती कि पलक झपके दे देती है जवाब; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 अगस्त 2023, 3:12 अपराह्न

Human Calculator Girl Video Viral: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर हर दिन कई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को काफी हैरान करते हैं। हाल-फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह कुछ ऐसा ही हैरान और परेशान कर देने वाला है। इस वीडियो में एक लड़की है जिसे लोग हुमन कैलकुलेटर कह कर बुला रहे हैं। इस लड़की की हुनर अंदाजी देखा आप भी इसके मुरीद हो जाएंगे। गणित के अंकों के साथ तो यह लड़की ऐसे खेलती है, जैसे आप कैलकुलेटर से कोई सवाल पूछ रहे हो और उसने पलक झपकते ही आपका जवाब दे दिया हो। अगर यकीन नहीं तो आप खुद ही देख लीजिए।

पलक झपकते ही सुलझा देती है जमा-घटा और भाग-गुणा

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह लड़की कैलकुलेटर को भी फेल कर रही है। यह बात बेहद आम है कि जब भी हमसे अंकों से जुड़े कोई सवाल पूछे जाते हैं, तो हम थोड़ा रुक कर सोचने लगते हैं या कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर जवाब दे देते हैं, लेकिन यह लड़की मैथ के कठिन से कठिन सवाल के जवाब पलक झपकते ही दे देती है।

सोशल मीडिया पर इस लड़की के वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे हुमन कैलकुलेटर कह रहे हैं। वाकई जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी इस बच्ची के अंदाज को देखा इसकी तारीफ करने लगेंगे।

चुनाव आयुक्त ने शेयर किया वीडियो

बता दे भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लड़की का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स उस लड़की से गणित के कठिन-कठिन सवाल पूछता नजर आ रहा है और लड़की अपने हाथों को हवा में हिलाते हुए चुटकियों में जवाब दे रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एक भारतीय लड़की जिसने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणना हल करके दुनिया भर को हैरान कर दिया है। इसकी गति पर ध्यान दीजिए, अविश्वसनीय।

मालूम हो कि अब तक इस लड़की के इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वही इस पर कमेंट करने वालों की भी भरमार लगी हुई है। हर कोई इस भारतीय लड़की के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने तो कमेंट सेक्शन में अद्भुत, अकल्पनीय और क्षमता का प्रदर्शन जैसे कमेंट भी किए हैं। वही एक यूजर ने लिखा- मानवीय क्षमता का कोई छोर नहीं होता, हर कोई अपने-अपने अंदाज में इस लड़की की तारीफ करता नजर आ रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।